सामग्री पर जाएँ

सेम्बी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Sembi
निर्देशक प्रभु सोलोमन
लेखक प्रभु सोलोमन
निर्माता र. रवीन्द्रन
अजमल खान
रेया
अभिनेता नीला
कोवई सरला
अश्विन कुमार लक्ष्मीकांतन
छायाकार एम. जीवन
संपादक भुवन
संगीतकार निवास के. प्रसन्ना
निर्माण
कंपनियां
ट्राइडेंट आर्ट्स]]
एआर एंटरटेनमेंट
वितरक रेड जायंट मूवीज़
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 30 दिसम्बर 2022 (2022-12-30)
देश भारत
भाषा तमिल

सेम्बी (செம்பி) 2022 की भारतीय तमिल भाषा की एक साहसिक ड्रामा फिल्म है जो प्रभु सोलोमन द्वारा निर्देशित है। फिल्म में नीला, कोवई सरला और अश्विन कुमार लक्ष्मीकांथन के साथ-साथ थम्बी रामैया, नंजिल संपत और पाला भी हैं। इसके अधिकांश दृश्यों की शूटिंग कोडैकानल के पास हुई।[1] 16 दिसंबर 2022 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया।[2] सिनेमाघरों में यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई तथा इसे आलोचकों से अत्यधिक सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई।[3]

10 वर्षीय सेम्बी (नीला) अपनी दादी वीरथयी (कोवई सरला) के साथ प्रकृति के बीच कोडैकानल के पहाड़ी क्षेत्रों में शांतिपूर्वक रहती हैं। उसकी दादी मधुमक्खी पालक हैं। उनका जीवन अच्छी तरह से चल रहा था लेकिन तीन प्रभावशाली बदमाश मथिवेंथन (जिक्सन), अक्षय (नासर) और सूर्या (सूर्यप्रकाश) मिलकर सेम्बी के साथ सामूहिक बलात्कार करते है उसके सारे सपने चकनाचूर कर देते है। जब पुलिस अधिकारी को पता चलता है कि अपराधी मंत्री का बेटा है तब वह सेम्बी का गला घोंटता है और वीरथयी को मामला वापस लेने के लिए मजबूर करता है। जब वीरथयी के पास कोई विकल्प नहीं बचता तो वह अधिकारी को बुरी तरह पीटती है जिससे वह कोमा में चला जाता है। दोनों भागकर कोडैकानल से डिंडीगुल जा रही है अंबू नामक बस में सवार हो जाते हैं। बस में उनकी मुलाकात एक वकील से होती है और वीरथयी घटित हुई घटना को बताती है। तत्पश्चात वे पॉक्सो अधिनियम (2012) के माध्यम से वीरथयी और निर्दोष सेम्बी को न्याय दिलाने में मदद करते हैं। अन्त में वीरथयी और सेम्बी मुकदमा जीत जाते हैं और तीनों अपराधियों को मृत्युपर्यन्त आजीवन कारावास की सजा मिलती है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Chandar, Bhuvanesh (27 दिसम्बर 2022). "Kovai Sarala: What I wish never happens, but 'Sembi' fulfilled a long-time dream". The Hindu (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2024.
  2. Features, C. E. (16 दिसम्बर 2022). "Prabhu Solomon's Sembi gets a new trailer". Cinema Express (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2024.
  3. Sundar, Anusha (25 नवम्बर 2022). "Prabhu Solomon's Sembi gets a release date". Cinema Express (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]