सेबैस्टियन कोर्दा (खिलाड़ी)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेबैस्टियन कोर्दा
Korda MCM22 (8) (52035367862).jpg
2022 मोंटे-कार्लो मास्टर्स में कोर्दा
देश  United States
निवास ब्रैडेंटन, फ़्लोरिडा, यू.एस.
जन्म दिन 5 जुलाई 2000 (2000-07-05) (आयु 23)
जन्म स्थान ब्रैडेंटन, फ़्लोरिडा, यू.एस.
ऊँचाई 6 फीट 5 इंच (1.96 मी॰)
पेशेवर बने 2018
कैरियर पुरस्कार राशि $2,732,387
एकल
कैरियर रिकॉर्ड 80–50 (61.5%)
कैरियर खिताब 1
ऊच्चतम वरीयता No. 25 (26 जून 2023)
वर्तमान वरीयता No. 25 (26 जून 2023)
युगल
कैरियर रिकॉर्ड 6–7 (46.2%)
कैरियर खिताब 0
ऊच्चतम वरीयता No. 176 (20 सितंबर 2021)
अंतिम अद्यतन: 22 मई 2023.

सेबैस्टियन कोर्दा (/ˈkɔːrdə/ KORD-ə; जन्म 5 जुलाई 2000) एक पेशेवर अमरीकी टेनिस खिलाड़ी हैं।

जन्म[संपादित करें]

सेबैस्टियन कोर्दा का जन्म 5 जुलाई 2000 को हुआ था। वे दो चेक टेनिस खिलाड़ी-पूर्व पुरुष विश्व नंबर दो पेट्र कोर्दा और पूर्व शीर्ष 30 महिला खिलाड़ी रेजिना राजचर्तोवा के बेटे हैं। उनके पिता एकल और युगल दोनों में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट थे। सेबेस्टियन की बड़ी बहनें जेसिका और नेली दोनों एलपीजीए गोल्फ की पेशेवर खिलाड़ी हैं।

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

कोर्दा 3 साल की उम्र से प्रतिस्पर्धी जूनियर आइस हॉकी खेलते हुए बड़े हुए। उन्होंने वर्ष 2009 को 9 साल की उम्र में यूएस ओपन में अपने पिता के साथ जाने के बाद टेनिस खेलने का फैसला किया।[1] 11 साल की उम्र में उन्होंने प्राग में एक गोल्फ टूर्नामेंट जीता, जिसमें उनकी बहन नेली ने भी भाग लिया था।[2]

व्यावसायिक जीवन[संपादित करें]

सेबैस्टियन ने टेनिस खेलने की शुरुआत न्यूयॉर्क ओपन से की। वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाकर वे पहले दौर में ही फ्रांसेस टियाफो से तीन सेटों में हार गए।[3]

सेबैस्टियन ने यूएस ओपन से पहले वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टूर्नामेंट में क्वालीफायर के रूप में वरिष्ठ 1000 में शामिल हुए। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन की शुरुआत यूएस ओपन में वाइल्डकार्ड के रूप में प्रवेश पाकर की, जहाँ उन्हें डेनिस शापोवालोव ने हराया था।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "सेबैस्टियन कोर्दा'स स्मार्ट डिसीज़न टू ट्रेड हिज़ स्केट्स फ़ॉर अ टेनिस रैकेट". ईएसपीएन. 13 फरवरी 2018. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2018.
  2. "कीपिंग अप विद द कोर्दास... स्पोर्टिंग सक्सेस पार फ़ॉर द कोर्स". एटीपी टूर. 2 अक्तूबर 2020. अभिगमन तिथि 2 जुलाई 2021.
  3. "फ़्रांसेज़ तियाफ़ॉय बीट्स सेबैस्टियन कोर्दा ऐट न्यूयॉर्क ओपन". न्यूज़डे. 12 फरवरी 2018. मूल से 9 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2023.