सेंकना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सेंकना भोजन पकाने की एक तकनीक है जिसमे भोजन को शुष्क उष्मा के संवहन द्वारा पकाया जाता है। आमतौर पर भोजन एक तंदूर में सेंका जाता है पर सिंकाई गर्म राख, तवे पर या गर्म पत्थर पर भी हो सकती है। इसका प्रयोग मुख्य रूप से रोटी, केक, पेस्ट्री, पाई और कुकीज़ आदि बनाने में किया जाता है।

एक आम घरेलू ओवन आमतौर पर दो ताप एलिमेंट से युक्त होता है: एक का प्रयोग सेंकने के लिये जिसमे संवहन विधि का इस्तेमाल होता है जबकि दूसरा एलिमेंट विकिरण द्वारा भोजन को पकाता है और इसे भूनना कहते हैं। मांस को आमतौर पर भून कर पकाया जाता है।

सिंकाई की प्रक्रिया में किसी भी वसा उत्पाद का प्रयोग नहीं होता और वसामुक्त स्वादिष्ट भोजन इस प्रक्रिया द्वारा पकाया जा सकता है।