सुरक्षित इंटरनेट दिवस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सुरक्षित इंटरनेट दिवस[संपादित करें]

यह दिवस लगभग 200  देशों में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में सुरक्षित और बेहतर इंटरनेट सेवा प्रदान करना है। इस बार सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2024 में 6 फरवरी को मनाया जायेगा। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के इस 21 वें संस्करण का आयोजन 6  फरवरी 2024 को किया जायेगा।[1]

🌐 सुरक्षित इंटरनेट दिवस का इतिहास[संपादित करें]

  • सुरक्षित इंटरनेट दिवस को 2004 में EU SafeBorders कार्यक्रम  के तहत लॉन्च किया गया था। इसके बाद साल 2005 में यूरोप में Insafe नेटवर्क की शुरुआत की गई।
  • इंटरनेट सुरक्षा के महत्व को उजागर करने और लोगों को साइबर खतरों से बचाने के लिए, पहला सुरक्षित इंटरनेट दिवस (एसआईडी) का आयोजन 6 फरवरी 2004 को हुआ था।   
  • 2009 से पहले यूरोप देशो में ही मनाया जाता था , इसके पश्चात इसे विश्व स्तर पर 200 देशो में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है।
  • इस महत्वपूर्ण दिन को मनाने का उद्देश्य साइबर सुरक्षा की महत्वता को जागरूक करना था, ताकि लोग सुरक्षित रह सकें।

🌐 सुरक्षित इंटरनेट का महत्व[संपादित करें]

  1. इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस युग में, सुरक्षित इंटरनेट दिवस का महत्व बढ़ गया है।
  2. इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस युग में, सुरक्षित इंटरनेट दिवस का महत्व बढ़ गया है।
  3. इस दिवस पर लोगों को इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया जाता है और साइबर हमलों के खिलाफ उन्हें सचेत किया जाता है।
  4. सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर विभिन्न संगठन ऑनलाइन सुरक्षा के मुद्दों पर वेबिनार और पॉडकास्ट का आयोजन करके जागरूकता फैलाते हैं।
🌐 सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2024  थीम[संपादित करें]
  1. सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2024 की थीम "प्रेरणादायक परिवर्तन: एक साथ बेहतर इंटरनेट के लिए" है। इस वर्ष, हम सभी को इंटरनेट के सही और सुरक्षित उपयोग के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगे।[2]
  2. सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2023 की थीम : इंटरनेट सुरक्षित और जानकारीपूर्ण बनाएं - इसके बारे में बात करना चाहते हैं?
उद्देशय[संपादित करें]

सुरक्षित इंटरनेट दिवस का मुख्य उद्देश्य है बच्चों और युवाओं को सुरक्षित और बेहतर इंटरनेट के बारे में जागरूक करना। [3]

इस दिवस के माध्यम से, हम समाज के हर वर्ग को इंटरनेट सुरक्षा के महत्व को समझाने और संज्ञान में लाने का प्रयास करते हैं।

यह दिन एक महत्वपूर्ण माध्यम है जिसके माध्यम से हम साइबर सुरक्षा के महत्व को प्रसारित करते हैं और लोगों को इंटरनेट का सही और सुरक्षित उपयोग करने के लिए शिक्षित करते हैं।

इस दिन विभिन्न संगठन और व्यक्तियों द्वारा इंटरनेट सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों को इंटरनेट के उपयोग में जागरूकता और समझ बढ़ाई जा सकती है।

सामाजिक योगदान[संपादित करें]

🌐 इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए सभी का साथ देकर बनाएं बेहतर समुदाय।

🌐 परिवर्तन करें, इंटरनेट सुरक्षा में प्रभावी बदलाव लाएं।

🌐 ऑनलाइन सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।

🌐 आओ, हम सभी मिलकर इंटरनेट का सही उपयोग करें और एक सुरक्षित डिजिटल विश्व का निर्माण करें।

🌐 सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2024: साथ मिलकर, प्रेरणादायक परिवर्तन के लिए आगे बढ़ें!

संदर्भ सूची :[संपादित करें]

  1. "सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day In Hindi ) : जानिए क्यों मनाया जाता है व् 2024 की थीम क्या है?". NSTFDC.IN (अंग्रेज़ी में). 2024-02-04. अभिगमन तिथि 2024-02-05.
  2. "Home - Safer Internet Day - BIK Community". Safer Internet Day (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-02-05.
  3. "सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day In Hindi ) : जानिए क्यों मनाया जाता है व् 2024 की थीम क्या है?". NSTFDC.IN (अंग्रेज़ी में). 2024-02-04. अभिगमन तिथि 2024-02-05.