सुप्रिया श्रीनेत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुप्रिया श्रीनेत
जन्म 27 अक्टूबर 1977 (1977-10-27) (आयु 46)
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश, भारत
पेशा
  • राजनेता
  • पत्रकार
  • प्रवक्ता
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस[1][2]
माता-पिता हर्ष वर्धन (पिता)

सुप्रिया श्रीनेत (जन्म 27 अक्टूबर 1977) भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व पत्रकार हैं, जो वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।[3][4][5] उन्होंने सन् 2019 का भारतीय आम चुनाव (लोकसभा चुनाव) महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा और इसमें उनकी हार हुई।[6][7][8][9]

श्रीनेत ने 18 साल तक एक पत्रकार के रूप में काम किया। उन्होंने इंडिया टुडे के साथ अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की, बाद में वो एनडीटीवी में सहायक संपादक नियुक्त हुईं। राजनीति में शामिल होने से पहले वो द टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ में कार्यकारी संपादक के रूप में काम कर रही थीं।[10][11][12][13]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

श्रीनेत कांग्रेस के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं।[14] उन्होंने लोरेटो कॉन्वेंट लखनऊ में शिक्षा प्राप्त की थी।[15] उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण की।[16]

पत्रकारिता[संपादित करें]

श्रीनेत ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एक पत्रकार के रूप में 18 वर्षों तक काम किया। सन् 2001 में उन्होंने इंडिया टुडे के साथ एक विशेष संवाददाता के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। सन् 2004 में, वो एक सहायक संपादक के रूप में एनडीटीवी में शामिल हुईं। सन् 2008 में, उन्होंने ईटी नाउ में मुख्य संपादक (समाचार) के रूप में काम आरम्भ किया। उन्हें उसी वर्ष ईटी नाउ के लिए नीति संपादक और कार्यकारी संपादक पदों पर नामित किया गया।[17]

राजनीति[संपादित करें]

सन् 2019 में उन्होंने भारतीय आम चुनाव लड़ने के लिए ईटी नाउ में कार्यकारी संपादक के पद से इस्तीफा दे दिया।[18][19][20] उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भाजपा के पंकज चौधरी से हार गईं। उन्हें 72,516 मत अर्थात् 5.91% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और उनकी जमानत जब्त हो गयीं।[21]

विशेष रूप से वो उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव भी लड़ी थीं, जहाँ से उनके पिता हर्षवर्धन पहले सांसद थे।

चुनाव आयोग में नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी कुल संपत्ति 8.50 करोड़ है।

सन् 2019 में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था।[22] उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में टीवी बहसों में भाग लिया।[23][24][25]

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक स्टार प्रचारक के रूप में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी प्रचार किया।[26] इस चुनाव में कांग्रेस को केवल 2% लोकप्रिय वोट मिले।

सन् 2022 में, सुप्रिया श्रीनेत को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।[27]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "कांग्रेस ने Supriya Shrinate को All India Congress Committee का प्रवक्ता नियुक्त किया, जानिए कौन हैं सुप्रिया". न्यूज़ नेशन. अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  2. "Supriya Shrinate appointed as spokesperson of All India Congress Committee". वियोन (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  3. "Supriya Srinet" [सुप्रिया श्रीनेत]. एनडीटीवी (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-12-10.
  4. "Congress names former-TV journalist Supriya Shrinate as spokesperson". बिजनेस स्टैंडर्ड (अंग्रेज़ी में). 21 सितम्बर 2019. अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  5. "Supriya Shrinate appointed spokesperson of All India Congress Committee". इंडिया टीवी (अंग्रेज़ी में). 21 सितम्बर 2019. अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  6. "Congress fields journalist Supriya Shrinate from UP's Maharajganj". इंडिया टुडे (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  7. "Cong fields journo Supriya Shrinate from Maharajganj". डेक्कन हेराल्ड (अंग्रेज़ी में). 29 मार्च 2019. अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  8. "Supriya Shrinate(Indian National Congress(INC)):Constituency-MAHARAJGANJ (UTTAR PRADESH) - Affidavit Information of Candidate". मायनेता. अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  9. "Modi government adding salt to injury by keeping commodity prices high: Congress". द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). 14 जुलाई 2021. अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  10. "Journalist turned politician, Supriya Shrinate is the newest Congress spokesperson". ऍचडब्ल्यू न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). 21 सितम्बर 2019. अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  11. "Cong appoints former journalist Supriya Shrinate as spokesperson". यूएनआई (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  12. "सरकार एक लोन मेला और लगवा दे ताकि लोग लोन लेकर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस खरीद सकें: कांग्रेस". इंडिया टीवी. 1 जुलाई 2021. अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  13. "सुप्रिया श्रीनेता: कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी से ख़बरों में आईं कांग्रेस नेता कौन हैं?". बीबीसी न्यूज़ हिंदी. 2024-03-26. अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  14. "कांग्रेस ने पूर्व पत्रकार सुप्रिया श्रीनाते को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया, पिता भी दो बार सांसद रहे". दैनिक भास्कर. अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  15. पालीवाल, ऐश्वर्या. "Congress fields journalist Supriya Shrinate from UP's Maharajganj". इंडिया टुडे (अंग्रेज़ी में).
  16. "Supriya Shrinate: Age, Biography, Education, Husband, Caste, Net Worth & More - Oneindia". वन इंडिया (अंग्रेज़ी में). 10 अगस्त 2023. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2024.
  17. "Supriya Shrinate steps down as Executive Editor, ETNow; joins Congress - Exchange4media". एक्सचेंज फॉर मीडिया (अंग्रेज़ी में). 29 मार्च 2021. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2024.
  18. रामपाल, निखिल (30 मार्च 2019). "Can journalist-turned-politician Supriya Shrinate anchor UP's Maharajganj Lok Sabha seat?". इंडिया टुडे (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 26 मार्च 2024.
  19. "LS Polls: Congress fields journalist Supriya Shrinate from Maharajganj". डेक्कन क्रॉनिकल (अंग्रेज़ी में). 29 मार्च 2019. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2024.
  20. महाप्रशस्ता, अजॉय आशिर्वाद (1 मार्च 2021). "'If You Want to Curb Fake News, Control BJP's IT Cell': Supriya Shrinate on IT Rules". द वायर. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2024.
  21. "Maharajganj Elections 2019: Uttar Pradesh Lok Sabha Constituency Poll Dates, Parliamentary Election, Candidates". फर्स्टपोस्ट. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2024.
  22. "Congress appoints Supriya Shrinate as spokesperson". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 21 September 2019. अभिगमन तिथि 10 November 2021.
  23. शर्मा, उन्नति (31 मई 2021). "Congress' Supriya Shrinate calls BJP's Sambit Patra 'naali ka keeda', he trends #GaliWaliMadam". द प्रिंट. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2024.
  24. मलिक, आसना (1 अक्टूबर 2021). "बीच में मत बोलिये- न्यूज एंकर से बोलीं सुप्रिया श्रीनेत, मिला जवाब- कांग्रेस की रैली नहीं चल रही". जनसत्ता. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2024.
  25. कौर, जसलीन (23 सितम्बर 2021). "Punjab: No space for anger in politics, Supriya Shrinate tells Captain Amarinder; ex-CM hits back". पीटीसी न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 26 मार्च 2024.
  26. बोस, जॉयदीप (2022-01-24). "Sonia Gandhi, Manmohan Singh among Congress star campaigners for phase-1 UP polls". हिन्दुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-03-26.
  27. "Congress appoints Supriya Shrinate as new social media head". इंडिया टीवी (अंग्रेज़ी में). 2022-06-20. अभिगमन तिथि 2024-03-26.