सामग्री पर जाएँ

सीमा मल्होत्रा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सीमा मल्होत्रा
सांसद (यूके)
फेलथम और हेस्टन (ब्रिटेन का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र)
पदस्थ
15 दिसंबर 2011
पूर्वाधिकारीएलन कीन
बहुमत6,203 (26.7%)
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म7 अगस्त 1972 (1972-08-07) (आयु 53)
दललेबर पार्टी (यूके), कॉपरेटिव पार्टी
वारविक विश्वविद्यालय
वेबसाइटसीमा मल्होत्रा का व्यक्तिगत जालस्थल

सीमा मल्होत्रा (अँग्रेजी: Seema Malhotra, जन्म: 7 अगस्त 1972), ब्रिटेन के फेल्थम एंड हेस्टन सीट से सांसद हैं[1] और भारतीय मूल की ब्रिटेन में पहली शैडो मंत्री हैं। वे किसी भी पार्टी से शैडो मंत्री बनने वाली ब्रिटेन की पहली सांसद हैं। वे लेबर पार्टी से जुड़ी हैं। लेबर पार्टी ने घरेलू हिंसा और उससे संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए और महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। शैडो मंत्री संसद में मुख्य विपक्षी पार्टी का एक सदस्य होता है, जिसे अगर उसकी पार्टी सत्ता में आती है तो मंत्री पद दिया जाता है।[2]

13 सितंबर, 2015 को उन्हें लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन द्वारा ‘ट्रेजरी की शैडो चीफ सेक्रेटरी’ नियुक्त किया गया है।[3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "भारतीय मूल की सीमा मल्होत्रा चुनाव जीतीं". लाइव हिंदुस्तान. मूल से से 13 अप्रैल 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 अगस्त 2015.
  2. "भारतीय मूल की सांसद सीमा मल्होत्रा को ब्रिटेन में शैडो मंत्री बनाया गया". समाचार हिन्दी. मूल से से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 अगस्त 2015.
  3. "Seema Malhotra MP comment on her promotion to Shadow Chief Secretary to the Treasury" [सांसद सीमा मल्होत्रा का ‘ट्रेजरी की शैडो चीफ सेक्रेटरी’के रूप में पदोन्नति]. व्यक्तिगत जालस्थल. मूल से से 25 सितंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 सितंबर 2015.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]