साही
दिखावट
| सेधा | |
|---|---|
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
| जगत: | प्राणी |
| संघ: | रज्जुकी |
| वर्ग: | स्तनधारी |
| गण: | कृन्तक |
| उपगण: | Hystricomorpha |
| अधःगण: | Hystricognathi |
सेधा (तद्भव: सेहा/साही) कृन्तक प्राणी है। इसके शरीर पर तीर के समान कांटेदार रचना होती है। यह अपनी सुरक्षा के लिए अपने शरीर में उगे हुए इन काँटेदार तीरों को शत्रु के तरफ फेंकता है। साही अमेरिका, दक्षिणी एशिया और अफ्रीका का देशज है। कैपीबारा और बीवर के बाद ये तीसरे सबसे बड़े कृंतक प्राणी हैं। अधिकांश साही आकार में लगभग 60 से 90 सेमी तक के होते हैं। इनकी पुच्छ 20–25 सेमी लम्बी होती है। इनका वजन 5.5–16 किग्रा तक होता है। वे बड़े आकार वाले, गोल तथा मन्दगति से चलने वाले प्राणी हैं। इनका रंग अलग-अलग होता है - भूरा, ग्रे, सफेद। साही, शाकाहारी होते हैं।
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |