सारा गार्सिया
सारा गार्सिया | |
---|---|
![]() सारा गार्सिया 1937 की एक फ़िल्म में | |
जन्म |
08 सितम्बर 1895 |
मौत |
21 नवम्बर 1980 मेक्सिको शहर, मेक्सिको | (उम्र 85 वर्ष)
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 1917–1980 |
जीवनसाथी | फर्नांडो इबनेज़ (वि॰ 1918; वि॰वि॰ 1923) |
बच्चे | मारिया फर्नांडा इबनेज़ |
सारा गार्सिया (8 सितंबर 1895 - 21 नवंबर 1980) मैक्सिकन अभिनेत्री थीं, जिन्होंने "मैक्सिकन सिनेमा के स्वर्ण युग" के दौरान अपनी सबसे बड़ी पहचान बनाई।[1] 1940 और 1950 के दशक के दौरान, उन्होंने अक्सर कई मैक्सिकन फिल्मों में एक साधारण लेकिन प्यारी दादी की भूमिका निभाई।
करियर
[संपादित करें]सारा गार्सिया का जन्म 8 सितंबर 1895 को ओरिज़ाबा, वेराक्रूज़ में हुआ था। उनके माता-पिता आंदालुसियाई थे। वे हवाना, क्यूबा से वेराक्रूज़ आये थे।[2] उनके पिता को वहां नौकरी के लिए नियुक्त किया गया था। उनके ग्यारह बच्चों में से सारा एकमात्र जीवित संतान थी।[3] 1900 में, एक तूफ़ान के कारण सांता कैटरिना नदी (जो परिवार के घर को सारा के स्कूल से अलग करती थी) उफान पर आ गई और नदी पार करने वाला पुल ढह गया। बच्चे शाम तक नदी के दूसरी ओर नहीं लौट सके।उनके पिता का मानना था कि उन्होंने अपनी इकलौती बेटी को खो दिया है। इस पीड़ा के कारण कुछ दिनों बाद उन्हें स्ट्रोक का सामना करना पड़ा।
सारा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 22 साल की उम्र में की थी। मेक्सिको में, उनकी फिल्मों में दादी के रूप में अपनी कई भूमिकाओं के कारण उनको दादी के रूप बहुत पहचाना जाता है। 1973 में उन्होंने चॉकलेट कंपनी ला एज़्टेका को मेक्सिको की पारंपरिक अबुएलिटा चॉकलेट पर अपनी छवि का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए एक वाणिज्यिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। ला एज़्टेका को बाद में 1995 में नेस्ले द्वारा खरीद लिया गया। जिसने उसी ब्रांड पर उनकी छवि का उपयोग करना जारी रखा है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Sara García, 37 años sin la 'abuelita' del cine mexicano" (in स्पेनिश). 21 November 2017. Retrieved 25 March 2018.
- ↑ "Biografía de Sara García". México Lindo y Querido (in स्पेनिश). 25 April 2017. Archived from the original on 6 मार्च 2019. Retrieved 3 March 2019.
- ↑ "Los controversiales secretos de Sara García". Azteca Uno (in स्पेनिश). 5 November 2010. Archived from the original on 2 अक्तूबर 2018. Retrieved 20 March 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)