सामग्री पर जाएँ

साद जगलुल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
साद जगलुल
سعد زغلول
मिस्र का प्रधानमन्त्री
कार्यकाल
26 January 1924 – 24 November 1924
शासकFuad I
पूर्वाधिकारीAbdel Fattah Yahya Ibrahim Pasha
उत्तराधिकारीAhmad Ziwar Pasha
Minister of Education
कार्यकाल
28 October 1906 – 23 February 1910
शासकAbbas II
Minister of Justice
कार्यकाल
1910–1912
शासकAbbas II
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म1859
मृत्यु23 अगस्त 1927(1927-08-23) (उम्र 68 वर्ष)
दलWafd Party

जगलुल साद (१८६० - १९२७) , मिस्र का राजनीतिज्ञ। 1860 में गरबिया प्रांत में जन्म। अलअजहर विश्वविद्यालय में शिक्षा पाई। 1882 में अहमद अरबी के विद्रोह में साथ देने के लिए गिरफ्तार हुआ किंतु शीघ्र ही छोड़ दिया गया और 1884 में वकालत करने लगा। 1893 में न्यायाधीश नियुक्त हुआ। 1906 में जन-निर्देश-मंत्री और 1910 में न्यायमंत्री बना। खेदीब अब्बास हालिमी पाशा पर स्वयं लगाए दोष सिद्ध न कर पाने के कारण उसे त्यागपत्र देना पड़ा। पश्चात् इसने ब्रिटिश विरोधी नीति प्रदर्शित की और वह मिस्त्र के राष्ट्रीयतावादी दल का नेता बन गया। प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात् उसने मिस्र की स्वतंत्रता का आंदोलन छेड़ दिया। फलत: 1919 में निष्कासि होकर माल्टा गया। 1921 में वह पुन: काहिरा लौट आया। गिरफ्तार करके वह अदन, वहाँ से सेशेलस और बाद में जिब्राल्टर भेजा गया। 1923 में उसे मिस्र लौटने की आज्ञा मिल गई और जनवरी, 1924 में जब राष्ट्रीयतावादी दल की सरकार बनी, तब वह मिस्र का प्रधानमंत्री बना, किंतु आँग्लमिस्त्रो-सूडान के गवर्नर जनरल सर ली स्टैक की हत्या होने पर उसे प्रधानमंत्री का पद त्यागना पड़ा। तत्पश्चात् वह प्रतिनिधि सदन का अध्यक्ष हो गया। 23 अगस्त 1927 को काहिरा में उसका देहांत हो गया।