सामग्री पर जाएँ

साइटोमेगालो वाइरस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
साइटोमेगालोवायरस (CMV)

फेफड़ों के न्यूमोसाइट में CMV संक्रमण
विषाणु वर्गीकरण
समूह: Group I (dsDNA)
गण: हर्पीसविरालेस
कुल: हर्पीसविराडे
उपकुल: बीटाहर्पीसविराए
वंश: साइटोमेगालोवायरस

साइटोमेगालोवायरस या CMV हर्पीसविरालेस गण, हर्पीसविराडे कुल और बीटाहर्पीसविराए उपकुल में वायरसों का एक वंश है।[1] मनुष्य और अन्य प्राइमेट इसके प्राकृतिक परपोषी होते हैं। इस वंश की 11 प्रजातियों में ह्यूमन बीटाहर्पीसवायरस 5 शामिल है, जो विशेष रूप से मनुष्यों को संक्रमित करता है।

HHV-5 से जुड़ी बीमारियों में मोनोन्यूक्लिओसिस और निमोनिया शामिल हैं।[2] इसके अतिरिक्त, नवजात शिशुओं में जन्मजात CMV संक्रमण के कारण आंख, कान, यकृत और प्लीहा से संबंधित कई गंभीर जन्म दोष उत्पन्न हो सकते हैं।[3] चिकित्सा साहित्य में यह मनुष्यों में सबसे अधिक अध्ययन किए जाने वाले वायरसों में से एक है। इसकी संरचना मुख्य रूप से गोलाकार और जीनोम रैखिक होता है।

  1. Anshu, Arundhati; Tan, Donald; Chee, Soon-Phaik; Mehta, Jod S; Htoon, Hla M (2017-08-24). Cochrane Eyes and Vision Group (ed.). "Interventions for the management of CMV-associated anterior segment inflammation". Cochrane Database of Systematic Reviews (अंग्रेज़ी भाषा में). 2017 (8). डीओआई:10.1002/14651858.CD011908.pub2.
  2. "Cytomegalovirus". ExPASy. अभिगमन तिथि: 15 June 2015.
  3. "Cytomegalovirus (CMV)". nhs.uk (अंग्रेज़ी भाषा में). 2017-10-23. अभिगमन तिथि: 2026-04-14.