साँचा:आज का आलेख ९ अगस्त २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गोविन्द मिश्र (जन्म- १ अगस्त १९३९) हिन्दी के जाने माने कवि और लेखक हैं। वे उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, भारतीय भाषा परिषद, कलकत्ता, साहित्य अकादमी, दिल्ली, व्यास सम्मान द्वारा अपनी साहित्य सेवाओं के लिए सम्मानित किए गए हैं। अभी तक उनके १० उपन्यास और १२ कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त यात्रा वृत्तांत, बाल साहित्य, साहित्यिक निबंध और कविता संग्रह भी प्रकाशित हुए हैं। विश्वविद्यालयों में उनकी रचनाओं पर शोध हुए हैं। वे पाठ्यक्रम की पुस्तकों में शामिल किए गए हैं, रंगमंच पर उनकी रचनाओं का मंचन किया गया है और टीवी धारावाहिकों में भी उनकी रचनाओं पर चलचित्र प्रस्तुत किए गए हैं। विस्तार से पढ़ें...