साँचा:आज का आलेख ६ अप्रैल २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एक टचस्क्रीन
एक टचस्क्रीन
स्पर्श-पटल या टचस्क्रीन किसी पटल का स्क्रीन होता है, जिसमें स्पर्श से भी डाटा भरा जा सकता है, यानि कीबोर्ड आदि की आवश्यकता नहीं होती। ये पटल उस निश्चित क्षेत्र में स्पर्श और उसकी स्थिति (स्थान) का ज्ञान कर लेने में सक्षम होता है। प्रायः ये शब्द पटल पर अंगुली या हाथ के स्पर्श के लिये भी प्रयोग किया जाता है। ये पटल अन्य पैसिव वस्तुओं जैसे पेन आदि को भी पहचान लेता है। प्रतिदिन विकसित हो रही टचस्क्रीन प्रौद्योगिकी ने मोबाइल, कंप्यूटर, टैबलेट पीसी, पर्सनल मल्टीमीडिया प्लेयर, गेमिंग कंसोल में इसका प्रयोग काफी बढ़ा दिया है। कुछ आईफोन और उसके बाद आए आईपैड और कई पर्सनल कंप्यूटर निर्माता कंपनियों ने टचस्क्रीन इंटरफेस तकनीक का आरंभ कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट इसकी वस्तु पहचान (ऑब्जेक्ट रिकॉग्निशन) तकनीक पर काम कर रहा है।  विस्तार में...