साँचा:आज का आलेख २ मई २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ब्रिटिश संग्रहालय में होमर की प्रतिकृति
ब्रिटिश संग्रहालय में होमर की प्रतिकृति
होमर यूनान के ऐसे प्राचीनतम कवियों में से हैं जिनकी रचनाएँ आज भी उपलब्ध हैं और जो बहुमत से यूरोप के सबसे महान कवि स्वीकार किए जाते हैं। वे अपने समय की सभ्यता तथा संस्कृति की अभिव्यक्ति का प्रबल माध्यम माने जाते हैं। अन्धे होने के बावजूद उन्होंने दो महाकाव्यों की रचना की - इलियड और ओडेसी। इनका कार्यकाल ईसा से लगभग १००० वर्ष पूर्व था। यूनानी इतिहास में यह काल होमर युग के नाम से विख्यात हैं। इलियड में ट्राय राज्य के साथ ग्रीक लोगों के युद्ध का वर्णन है। इस महाकाव्य में ट्राय की विजय और ध्वंस की कहानी तथा यूनानी वीर एकलिस की वीरता की गाथाएँ हैं। होमर के महाकाव्यों की भाषा प्राचीन यूनानी या हेल्लिकी है। विस्तार से पढ़ें