साँचा:आज का आलेख २१ मार्च २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वंदना जोशी
वंदना जोशी
वंदना जोशी नागपुर, महाराष्ट्र की वासी हैं, वह पानी के ऊपर रंगोली बनाने वाली विश्व की पहली महिला हैं और वह ७ फरवरी २००४ को दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। २२वें सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के उद्घाटन अवसर पर रंगोली बनाने के लिए हरियाणा के पर्यटन मंत्रालय ने वंदना जोशी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। रंगोली महाराष्ट्र की लोक कला है। महाराष्ट्र में लोग अपने घरों के दरवाज़े पर सुबह के समय रंगोली इसलिए बनाते हैं, ताकि घर में कोई बुरी ताक़त प्रवेश न कर सके।