साँचा:आज का आलेख २१ जुलाई २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेल्सन मंडेला:दक्षिण अफ़्रीका के नायक
नेल्सन मंडेला:दक्षिण अफ़्रीका के नायक
नेल्सन रोलीह्लला मंडेला (जन्म १८ जुलाई १९१८) दक्षिण अफ्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं। ये यहां के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे अपार्थीड के प्रमुख विरोधी एवं अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस एवं इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के २७ वर्ष उम्रकैद में रॉबेन द्वीप पर कारागार में रंगभेद नीति के खिलाफ लड़ते हुए बिताए। सजा से भी इनका उत्साह कम ना हुआ। इन्होंने जेल में कैदी अश्वेतों को भी लामबंद करना शुरु किया। इस कारण लोग इन्हें जेल में मंडेला विश्वविद्यालय कहा करते थे। दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद नीति का विरोध करते हुए जहां श्री मंडेला पूरी दुनिया में स्वतंत्रता एवं समानता के प्रतीक बन गये थे वहीं रंगभेद की नीति पर चलने वाली सरकारें श्री मंडेला को साम्यवादी एवं आतंकवादी बताती थीं।  विस्तार में...