साँचा:आज का आलेख २० जुलाई २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दक्षिणी अमरीका
दक्षिणी अमरीका
दक्षिणी अमरीका पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३° उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६° दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५° पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१° पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। विश्व का चौथा बड़ा यह महाद्वीप भारत से लगभग ६ गुणा बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है।  विस्तार में...