सर्वनायक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

इस कथा का आरम्भ हुआ था बहुत पहले ही राज कॉमिक्स के अन्य नायक 'योद्धा ' की स्वर्गारोहण ' सीरिज से ही ! बाद में इस कथा का सूत्र बना 'भोकाल ' (राज कॉमिक्स का ही एक नायक) की 'धिक्कार ' सीरिज की कॉमिक्स से जो 'युगांधर ' में आकर एकरूप हुयी और एक महासिरीज की नीव पड़ी ! सीरिज की शुरुवाती कॉमिक्स निम्न प्रकार है। 1.युगांधर # 2528 (https://web.archive.org/web/20140626013705/http://rajcomics.com/index.php?page=shop.product_details&flypage=flypage_rc.tpl&product_id=12559&category_id=1004&option=com_virtuemart&Itemid=2) सतयुग, द्वापरयुग और कलयुग इन तीन युगों में फैली महागाथा, जिसमें दितिपुत्र शिरोमणि योद्धा, महाबली भोकाल और सर्वशक्तिमान भीमकाय अडिग जैसे युगजयी वीर योद्धाओं के सम्मुख आ खड़ा हुआ है युगम! युगम एक ऐसा महापात्र जिसके आगे घुटने टेकने पर मजबूर हो गए यह तीनों महारथी! अपनी- अपनी जड़ों से जूझते तीनों महानायकों का सामना है अब साक्षात मौत के साथ! जोकि इनकी जड़ों के साथ- साथ इनके वजूद तक को निगल जाएगा! आज पराजित होगा ढकमानघन, महागुरु भोकाल की तलवार और असीमित बाहुबल!( 2.सर्वयुगम (https://web.archive.org/web/20140626081658/http://rajcomics.com/index.php?page=shop.product_details&flypage=flypage_rc.tpl&product_id=90064&category_id=1017&option=com_virtuemart&Itemid=2)

युग में मची हुई है प्रलय और हर युग के रक्षक अपने युगों, अपने लोगों की रक्षा करने के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि चारों युगों के महानायकों को एक महाशक्ति युगम ने एक शर्त के साथ एक ही मंच पर ला खड़ा कर दिया है। शर्त यह है कि सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग के महानायक एक तरफ और कलियुग के महानायक दूसरी तरफ रहेंगे| दोनों दलों के महायोद्धाओं के बीच होंगी प्रतिस्पर्धाएं और जो भी दल जीतेगा उसका ही युग ब्रह्मांड में अस्तित्व में रहेगा दूसरे दल का युग हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा! समय सीमित है वर्तमान में मौत से जूझते अपने- अपने लोगों और भविष्य में अपने- अपने युगों को बचाने के लिए रक्षकों को लड़ना ही होगा एक युद्ध- एक युग नामक देवताओं का रचा यह रहस्यमयी महारण!

3. सर्वदमन (https://web.archive.org/web/20140626082940/http://rajcomics.com/index.php?page=shop.product_details&flypage=flypage_rc.tpl&product_id=90074&category_id=10495&option=com_virtuemart&Itemid=2) समय चक्र को नियंत्रित करने के हेतु देवताओं द्वारा नियुक्त किये गए "युगम" ने सभी युगों के नायकों (सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलियुग) का कर लिया है अपहरण और आयोजित की है एक प्रतियोगिता जिसमें एक तरफ हैं 3 युगों के नायक भोकाल, अश्वराज, तिलिस्मदेव, प्रचंडा, गोजो योद्धा इत्यादि और दूसरी ओर हैं कलियुग के महानायक ब्रह्माण्ड रक्षक नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव, डोगा, भेड़िया, परमाणु, शक्ति, एन्थोनी इत्यादि! इस रण में जो दल हारेगा युगम उसका युग समाप्त कर देगा ! अब हर महानायक को अपना युग बचाना है और सबकी प्रतिष्ठा दांव पर है। हर युग में मानवता पर मंडराया है भयानक खतरा! सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग के सभी महानायकों का एक दिव्य महाशक्ति युगम ने कर लिया है हरण और उन्हें बांट दिया है दो दलों में! एक दल में हैं सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग के महानायक और दूसरे दल में हैं कलियुग के महानायक! दोनों दलों के महायोद्धाओं के बीच होंगी अनूठी प्रतिस्पर्धाएं और जो भी दल जीतेगा उसका ही युग ब्रह्मांड में अस्तित्व में रहेगा, दूसरे दल का युग हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा! प्रतिस्पर्धाएं शुरू हो चुकी हैं, रक्षक ही लड़ रहे हैं रक्षक से! इन खूनी लड़ाइयों के विजेता ही बचा पाएंगे अपने लोगों और अपने युग को! अति रोमांचक, रोचक और अनोखा होगा ‘एक युद्ध- एक युग’ नामक देवताओं का रचा यह रहस्यमयी महारण!