सर्जियो एग्वेरो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सर्जियो एग्वेरो
2018 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के साथ एग्वेरो
व्यक्तिगत विवरण
नाम सर्जियो लियोनेल एग्वेरो डेल कैस्टिलो[1]
जन्म तिथि 2 जून 1988 (1988-06-02) (आयु 35)[2]
जन्म स्थान ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना[4]
कद 1.73 मीटर[3]
खेलने की स्थिति स्ट्राइकर

सर्जियो एग्वेरो (अंग्रेज़ी: Sergio Agüero) अर्जेंटीना के पूर्व पेशेवर फुटबॉलर हैं जो स्ट्राइकर के रूप में खेलते थे। उन्हें अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक और मैनचेस्टर सिटी के साथ अपने एक दशक लंबे खेल के दौरान प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।[5][6][7] वह क्लब के सर्वकालिक शीर्ष गोलस्कोरर हैं और प्रीमियर लीग में सर्वाधिक हैट-ट्रिक (12) का रिकॉर्ड रखते हैं।

एग्वेरो ने अपने करियर की शुरुआत अर्जेंटीना के क्लब इंडिपेंडेंट से की। वहां 5 जुलाई 2003 को डिएगो माराडोना द्वारा बनाए गए 27 साल के रिकॉर्ड को तोड़कर वह 15 साल और 35 दिन की उम्र में अर्जेंटाइन प्राइमेरा डिवीजन में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। 2006 में अगुएरो €2.3 करोड़ के हस्तांतरण पर ला लीगा क्लब एटलेटिको मैड्रिड में चले गए। मैड्रिड में खेलने के दौरान एग्वेरो ने डॉन बालोन, गोल्डन बॉय और वर्ल्ड सॉकर यंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतकर खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी और ला लीगा के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया। मैड्रिड में रहते हुए एग्वेरो ने यूईएफए यूरोपा लीग और यूईएफए सुपर कप भी जीता।

एग्वेरो ने 2011 में £3.5 करोड़ के शुल्क पर प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के साथ करार किया। क्लब में अपने 10 वर्षों के दौरान[8][9] उन्होंने पांच लीग खिताब जीते। क्लब के साथ एग्वेरो ने अपने पहले ही सत्र के अंतिम लीग गेम में अंतिम मिनट में गोल करके क्लब को 44 वर्षों में अपना पहला लीग खिताब दिलाया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "01/01/2016 और 31/01/2016 के बीच पंजीकृत लिखित अनुबंध के तहत खिलाड़ियों की सूची". द फुटबॉल एसोसिएशन. पृ॰ 1. अभिगमन तिथि 22 जून 2023.
  2. "तथ्य पत्रक". ऑफिसियल साईट. मूल से 28 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2023.
  3. "सर्जियो एग्वेरो : ओवरव्यू". प्रीमियर लीग. अभिगमन तिथि 22 जून 2023.
  4. "बायो". सर्जियोएग्वेरो.कॉम. सर्जियो एग्वेरो ऑफिसियल साईट. अभिगमन तिथि 22 जून 2023.
  5. "रैंक! प्रीमियर लीग के इतिहास के 30 सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर". फोरफोरटू.कॉम. अभिगमन तिथि 22 जून 2023.
  6. "अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रीमियर लीग खिलाड़ी: 1992 के बाद से इंग्लैंड की शीर्ष 100 महानतम फुटबॉल खिलाड़ी". फोरफोरटू.कॉम. अभिगमन तिथि 22 जून 2023.
  7. "प्रीमियर लीग 100 : सर्जियो एग्वेरो की उत्कृष्ट भविष्यवाणी". द इंडिपेंडेंट. अभिगमन तिथि 22 जून 2023.
  8. क्लेटन डेविड. "परफेक्ट 10: सर्जियो की प्रतिभा का दशक". मैनसिटी.कॉम. अभिगमन तिथि 22 जून 2023.
  9. जूली गेर्स्टीन. "मैनचेस्टर सिटी के टॉप स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो 10 साल बाद क्लब छोड़ रहे हैं". इनसाइडर. अभिगमन तिथि 22 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]