सदस्य वार्ता:Jaigoenka/प्रयोगपृष्ठ

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
                                                          बारामूला

बारामूला जम्मू कश्मीर मे बारामूला जिले का एक शहर है। इस शहर मे इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। बारामूला झेलम नदी के तट पर स्थित है, और उसके नीचे की ओर राज्य की राजधानी श्रीनगर है। बारामूला शब्द संस्कृत शब्द वारामूला से लिया गाया है अर्थात् 'वाराह की दाढ़'(वाराह के दांत)। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार कश्मीर घाटी मे एक झील थी जिसे 'सतीसारस' के नाम से जानी जाती थी। प्राचीन हिन्दू ग्रंथो मे कहा गाया है, कि यह झील एक राक्षस जलोदभाव (जिसका अर्थ है "पानी से उत्पन्न") के द्वारा कब्जा कर लिया गया था, तब भगवान विष्णु ने एक वाराह का रूप धारण कर के जलोदभाव को जमीन पर उनकी दाढ़ के साथ दे मारा और उस राक्षस से मुक्त करवाया । बारामूला शहर २३०६ ई सा पूर्व में राजा भीमसिना द्वारा स्थापित किया गया था। कई आगंतुको ने बारामूला के लिए कूच किया था। इन मे से चीनी हेव्न त्सांग और ब्रिटिश इतिहासकार मुरक्रफ्ट शमिल है। मुगल सम्राटो के लिए एक विशेष आकर्षण था बारामूला। बारामूला झेलम नदी तट पर है। पुराना नगर नदी के उत्तरी किनारे पर है, और नए नगर दक्षिणी तट पर है। इस नगर मै ५ पुल है जिसमे से एक पुल गुलनार पार्क और दीवान बाग से जोड़ने का काम करता है। यह जिला पूर्व मे श्रीनगर और गांदरबल से,उत्तर मे कुपवाडा जिला और नीलम जिला, ईशान कोण मे बांदीपुरा जिला से, दक्षिण मे पुंछ जिले से, गिरा हुआ है। बारामूला शहर मे हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, सिख सभी जाति के लोग प्रेम से रहते है,और यह शहर एक मिश्रित संस्कृति का निवास बन गया है। आमतौर पर बारामूला मे कश्मिरी, उर्दू, गुजारी, हिन्दी, डोगरी और पंजाबी भाषा का प्रयोग होता है। बारामूला शहर जम्मू कश्मीर मे बागवानी उत्पादो का सबसे बड़ा केन्द्र है। जिले मे विशाल सेब के बगीचे है,जहा विश्व स्तरीय सेब उगाए जाते है। यहा पर एक रेशम कीड़ा प्रजनन ईकाई है। बारामूला मे एक जगह गुलमर्ग है, जहा के शीतकलीन खेल दूनिया भर में प्रसिध्द है, यहा के खेल सभी खेल प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करते है। बारामूला के आस-पास की जगह पर्यटको के लिए धरती का स्वर्ग है।