सदस्य वार्ता:Gaurav.pal

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्रिय Gaurav.pal, हिन्दी विकिपीडिया पर आपका स्वागत है!

निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल
निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल

विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है जो विश्वभर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जा रहा है।
कुछ भी लिखने से पहले कृपया सहायता के निम्नांकित पृष्ठों को ध्यान से पढ़ें:

किसी भी वार्ता/संवाद पृष्ठ, चौपाल या अन्य कहीं भी जहां सदस्यों के मध्य वार्ता होती है, पर अपना सन्देश छोड़ने के बाद अपना हस्ताक्षर अवश्य छोड़े। इसके लिए अपने सन्देश की समाप्ति पर --~~~~ लिख दें।

हम आशा करते है कि आपको विकिपीडिया से जुड़ने में आनन्द आएगा।

--Munita Prasadवार्ता १३:०९, ५ फरवरी २००९ (UTC)

गौरव जी,
धन्यवाद। आपका सुझाव पूरी तरह सही है। हिन्दी विकि पर सभी नाम हिन्दी में ही लिखे जाने चाहिए। यदि कोई ऐसा शब्द हो जिसका हिन्दी नाम न हो तो उसको जिस प्रकार से उच्चारण करते हैं वही शब्द देवनागरी (हिन्दी की लिपि) में लिखा जाना चाहिए। आप एक संपादक हैं तो आप भी उसे बदल सकते हैं, ठीक कर सकते हैं। तभी हम बेहतर होंगे। हम सभी कुछ न कुछ सुधार करते हैं और यही तो विकि की अद्भुत् खाशियत भी है। --Munita Prasadवार्ता ०३:३७, ६ फरवरी २००९ (UTC)

योगदान को दिशा दें[संपादित करें]

गौरव जी! आपका योगदान देखकर बहुत अच्छा लगा। इसके साथ ही यहां कुछ बातें उल्लेखनीय लगीं, जो एक प्रबंधक होने के नाते बता रहा हूं:
  • हिन्दी विकी को उत्साही कार्यकर्ता ओं की अतीव आवश्यकता है। जहां वर्तमान स्थिति में हम ४८वें स्थान पर पहुंचे हैं, सभी भाषाओं के विकि में, और अन्य भाषाओं के निष्ठ सदस्य पूरी लगन के साथ अपने विकि के उत्थान में लगे हैं, वहीं हमें ऐसे कर्ताओं की बहुत कमी लगती है। अतः आप अपना योगदान जारी ही नारखें, वरन और बढ़ाएं, पर हां गुणवत्ता की कीमत पर नहीं।
  • आप ने कई लेख बनाए हैं, पर आपकी रुचि का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। या तो बहुत वाइड है, या आप स्वयं ही बताएं। जिससे कि आपके लेखों को एक दिशा दी जा सके। वे एकदिष्ट हो कर अधिक गति पाएंगे।
  • आपको किसी भी समय, कोई भी सहायता, प्रश्न या समस्या का समाधान चाहें, तो यथा उपलब्धि पूछ सकते हैं। और भी प्रबंधक हैं, किंतु मैं तो सदा ही सहर्ष उपलब्ध हूं।
  • आप चाहें तो विकि के संदेश/वार्ता के बाहर भी चैट पर आकर सीधे बात कर समस्याएं/उत्सुकताएं सुलझा सकते हैं। मेरा जी-मेल चैट ID: ashish0bhatnagar है। इस ही पर मेल भी भेज सकते हैं।
  • अपनी रुचि के विषय बताएं, तो हम आपको कुछ वैसा ही सुझा सकते हैं, जिससे कि आप रुचि सहित बेहतर योगदान कर पाएंगे।
  • देवनागरी टाइपिंग की समस्या तो आपके कार्य से प्रतीत होती नहीं, वर्ना, उसके भी समाधान हैं।

मैं बहुत कुछ कह चुका हूं, पर बहुतेरा बाकी भी है। विकि शुभचिंतक:--आशीष भटनागरसंदेश ०८:५६, १५ मार्च २००९ (UTC)

आप के कई साँचों को देखकर व लेखों को देखकर लगा, कि आपको शायद पता ना हो तो बता दूं, कि हिन्दी विकि में विश्व के देश लेख भी बना हुआ है। इसके लिए साँचा:देशपताका प्रयोग हुआ है। और सभी देशों के लिए सांचा:देश आंकड़े चीन जैसे सांचे बने हुए हैं। आप यदि सांचा:CHN जैसे सांचे बनाते हैं, तब यथासंभव देख लें, कि यदि वह सांचा, उपरोक्त कथित देश आंकड़े सांचे से मेल खाता हुआ हो, या उस सांचे में दिया हुआ जैसा ही हो, तो बहुत बेहतर होगा। इसके लिए आप श्रेणी:देश आंकड़े साँचे भी देख लें।--आशीष भटनागरसंदेश ०९:०३, १५ मार्च २००९ (UTC)