सदस्य वार्ता:आशीष भटनागर/नया लेख

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पुस्तक प्रेमियों के लिए अब एक अच्छी खबर। हाल में मार्किट में आए ‘पाइ’ नामक उपकरण में अब ढेरों पुस्तकें स्टोर हो सकेंगी। इस्तेमाल में बेहद आसान यह 180 ग्राम की छोटी सी डिवाइस वजन में कई पत्रिकाओं से भी हल्की होती है और लेटेस्ट बेस्टसेलर्स के साथ-साथ कई अन्य पुरानी किताबें आप इसमें ऑनलाइन माध्यम से स्टोर कर पाएंगे। इसकी अन्य खासियत ये है कि इसमें कई भाषाओं में पढ़ने की सुविधा उपलब्ध है।

अन्य खूबियां - इंफीबीम डॉटकॉम के ईबुक्स स्टोर पर डिजिटल दुनिया पर मौजूद सभी नए बेस्टसेलर्स उपलब्ध हैं। आपको इंफीबीम डॉटकॉम से ई-पुस्तक खरीद कर अपने पाइ पर लोड करनी होगी और फिर आप उसे आसानी से पढ़ सकेंगे। यानी आपकी निजी लाइब्रेरी

- छह इंच ई-इंक विजप्लैक्स की इसकी स्क्रीन पर पढ़ने का लुत्फ किसी कागज की किताब से कुछ अलग नहीं होगा।

-अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत के अतिरिक्त अन्य कई आधिकारिक भारतीय भाषाओं में भी पढ़ने की सुविधा होगी।

- एक अन्य बड़ी सुविधा है टाइपफेस का आकार चुनने की। मसलन, चार विभिन्न आकारों के फॉन्ट आप पढ़ने के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। कोई पंक्ति बीच में से खोजने के लिए भी सुविधा है और बुकमार्क की भी। यानी पेज आसानी से उलटने-पलटने की सुविधा।

- पढ़ते समय अपने पसंदीदा बैंड या गायक के संगीत का भी आनंद आप उठा सकते हैं। पाइ में ईयरफोन और संगीत लाइब्रेरी की भी सुविधा मौजूद है।

- इसकी बैटरी लाइफ भी खासी लंबी है। आप बिना रीचार्ज किए कुछ दिनों तक पढ़ना जारी रख सकते हैं। यों इसे चार घंटे तक चार्ज करना होता है।

आकार प्रकार में यह 188 मि.मी. ऊंचा और 118 मि.मी. चौड़ा है। इसमें एसडी कॉर्ड और मिनी यूएसबी स्लॉट भी है। इसकी मैमोरी 512 एमबी और इसमें 4 जीबी एसडी कार्ड लग सकता है। रैम मैमोरी 64 एमबी। इसके अतिरिक्त गेम्स की भी सुविधा।

कीमत फिलहाल बाजार में यह 9000 रुपए का उपलब्ध है, लेकिन इसकी बुकिंग कीमत है 999 रुपए।


संदर्भ:बुक रीडर