सामग्री पर जाएँ

सदस्य:Tenjin9487/अलसान्ड्रो लुडोविको

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अलसान्ड्रो लुडोविको (जन्म 1969) एक शोधकर्ता, कलाकार और, 1993 से, <i id="mwCg">न्यूरल</i> पत्रिका के मुख्य संपादक हैं। उन्होंने अपनी पीएच.डी. कैम्ब्रिज (यूके) में एंग्लिया रस्किन विश्वविद्यालय से अंग्रेजी और मीडिया में की। वे विनचेस्टर स्कूल ऑफ़ आर्ट, यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथेम्प्टन [1] में एसोसिएट प्रोफेसर और पार्सन्स पेरिस - द न्यू स्कूल में लेक्चरर हैं। [2] उन्होंने कई किताबें प्रकाशित और संपादित की हैं, और दुनिया भर में व्याख्यान दिया है। उन्होंने डॉक्यूमेंटा 12 मैगज़ीन प्रोजेक्ट के सलाहकार के रूप में भी काम किया। वह पुरस्कार विजेता हैकिंग मोनौपोलिसम नामक कलाकृति त्रयी ("गूगल विल ईट इटसेल्फ", [3] "अमेज़ॅन नोयर", [4] "फेस टू फ़ेसबुक") के लेखकों में से एक हैं। [5]

जीवनी[संपादित करें]

2014 में लुडोविको बोलते हुए।

लुडोविको नेटटाइम समुदाय के संस्थापक योगदानकर्ताओं में से एक है और मैग.नेट (मैगज़ीन नेटवर्क औफ इलेक्ट्रोनिक कल्चुरल पब्लिशर्स) के संस्थापकों में से एक हैं। वह स्प्रिंगरिन में एक योगदानकर्ता है और विभिन्न मीडिया के लिए योगदानकर्ता रहें है, आरटीएसआई (इटालियन लैंग्वेज स्विट्ज़रलैंड रेडियोटेलिविज़न) सहित। 2001 में वह एन.ए.एम.इ (नॉर्मल ऑडियो मीडिया एनवायरनमेंट) कला समूह के हिस्सा थे और "सोनिक जेनोमा" नामक एक कंप्यूटर / ध्वनि कला स्थापना विकसित की। उन्होंने कॉन्ट्रोराडियो, बारी पर इलेक्ट्रॉनिक संगीत और डिजिटल संस्कृति पर एक साप्ताहिक रेडियो शो 20 "न्यूरल स्टेशन" भी आयोजित किया। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिन्मे शामिल Suoni Futuri Digitali, la musica e il suo deflagrante impatto con la cultura digitale और पोस्ट डिजिटल प्रिंट, द म्युटेशन ऑफ़ पब्लिशिंग सिन्स 1894 भी हैं जिन्मे से दूस्री किताब की इतालवी, फ्रेंच और कोरियाई में अनुवाद किया गया है।

महत्वपूर्ण कार्य[संपादित करें]

  • "इन डिफेंस ऑफ़ पुअर मीडिया" [6]
  • "द पोस्ट-डिजिटल पब्लिशिंग आर्काइव: एन इन्वेंटरी ऑफ़ स्पेक्युलेटिव स्ट्रेटेजीज" [6]
  • "फ्रॉम ब्राउज़रस कैशे टु द ह्यूमन जीनोम – टुवर्ड्स  ऐन एक्सटेंडेड नोशन ऑफ़ पब्लिशिंग" [6]

अग्रिम पठन[संपादित करें]

  • Lovink, Geert; Rasch, Miriam (2013). Unlike Us Reader: Social Media Monopolies and Their Alternatives. Amsterdam, Netherlands: Institute of Network Cultures. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9789081857529.
  • Caraco, Benjamin (2017). "Alessandro Ludovico, Post-Digital Print: La mutation de l'édition depuis 1894" [Alessandro Ludovico, Post-digital Print: The Mutation of Publishing Since 1894]. Bulletin des bibliothèques de France (french में) (12): 124–125. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1292-8399.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)

यह सभी देखें[संपादित करें]

  • Paolo Cirio
  • Postdigital
  • Neural magazine
  • Information capital
  • Dead Media Project

संदर्भ[संपादित करें]

बाहरी संबंध[संपादित करें]

[[श्रेणी:जीवित लोग]] [[श्रेणी:1969 में जन्मे लोग]]