सदस्य:Shivesh Pratap

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नमस्कार मित्रों !!!

मेरा नाम शिवेश प्रताप है | मै भारत गणराज्य का नागरिक हूँ और मूलतः गोरखपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ |

इलेक्ट्रॉनिकी एवं संचार अभियंत्रण में स्नातक एवं भारतीय प्रबंध संस्थान, कलकत्ता (IIM-C) से प्रबंध की शिक्षा प्राप्त किया हूँ एवं भारतीय स्थैतिकी संस्थान (ISI) से ६-सिग्मा व्यवसाय प्रबंध में प्रमाणित हूँ | मैने एक आपूर्ति श्रृंखला एवं प्रापण सलाहकार के रूप में विश्व की फार्चून कंपनियों में मैंने अपनी सेवाएँ दिया है | वर्तमान में अत्याधुनिक आपूर्तिश्रृंखला, प्रापण प्रबंध में नवोन्मेष, RFID तकनीकी एवं हरित आपूर्ति श्रृंखला के शोध कार्य करता हूँ |

तकनिकी प्रबंध एवं ऑपरेशन रिसर्च के सिमुलेसन एवं मॉडलिंग में मेरी दक्षता है तथा "प्रदर्शन आधारित प्रापण सूचनातंत्र" पर एक शोध कार्य जारी है | मै भारत के रेल मंत्रालय के प्रापण (Procurement) एवं अधिभार (Logistics) संस्थान का सदस्य भी हूँ |

इसके अतिरिक्त मै हिंदी भाषा, साहित्य तथा भारतीय संस्कृति से बहुत गहरा लगाव रखता हूँ | हिन्दू दर्शन और सामाजिक धर्म मेरा रुचिकर विषय है एवं इस विषय पर लेखन करता हूँ | मै कविता लेखन में भी विशेष रूचि रखता हूँ एवं इन उपरोक्त सभी विषयों (तकनिकी, प्रबंध, धर्म, दर्शन) पर हिंदी चिट्ठा और सोसल मीडिया लेखन करता हूँ |

I am a Hinglish Blogger, writer and hindi poet.

Wikipedia पर हिन्दी भाषा के सूचना संग्रह को मै अत्यधिक समृद्ध करने का सतत प्रयत्न करता रहूँगा |

धन्यवाद, शिवेश प्रताप