सदस्य:Satyamrealpal/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

__LEAD_SECTION__[संपादित करें]

रिचर्ड एवलिन बर्ड जूनियर (25 अक्टूबर, 1888 - 11 मार्च, 1957) एक अमेरिकी नौसेना ऑफिसर तथा खोजकर्ता थे वह नेवी क्रॉस पुरस्कार के विजेता थे, जो संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा वीरता के लिए दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। वह एक अग्रणी अमेरिकी वायुचालक, ध्रुवीय खोजकर्ता और ध्रुवीय यात्राओं के आयोजक भी थे। विमान उड़ानें जिनमें उन्होंने एक दिशानिर्देशक और अभियान के नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्य किया, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर के एक हिस्से और एक अंटार्कटिक पठार को पार किया। बर्ड ने कहा कि उनका अभियान वायु मार्ग से उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव दोनों तक पहुंचने वाला प्रथम अभियान था। उनका कहना था वे उत्तरी ध्रुव तक पहुँचे, परंतु यह अभी विवादित है।

उन्होंने अंतरकटिका के सबसे बड़े निष्क्रिय ज्वालामुखी माउंट सिडली की खोज की।