सदस्य:RDRGROUP

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

493 ईसवी तक के विद्यमान हैं प्रमाण, कभी देश की बड़ी राजधानी थी कारीतलाई

जबलपुर। खजुराहो मंदिर की अनोखी कलाकृति..., पत्थरों में की गई नक्कासी... अनुपम शिल्पकला दुनिया को सम्मोहित कर रही है। कम ही लोगों को मालूम है कि खजुराहो के इस सौंदर्य की राह कटनी जिले के कारीतलाई गांव से निकली है। विंध्य पर्वत की कंदराओं में बसा यह गांव कभी देश की बड़ी राजधानियों में शुमार था। यहां पर मिले पुरावशेष देश-विदेश के संग्राहलयों की शोभा बने हुए हैं। इस गांव में भी न सिर्फ 493 ईस्वी के अवशेष विद्यमान हैं। बल्कि भगवान गणेश, विष्णु-वाराह, शिव-पार्वती अािद की प्रतिमाएं बोलती प्रतीत होती हैं। गोड़ों की प्राचनी बस्ती, विस्तीर्ण तालाब, प्राचीन पाठशाला, स्मारक, संग्रहालय शोभा बढ़ा रही हैं। पुरातात्विक धरोहरें यहां देखते ही बनती हैं।

READ ALSO: यहां विराजी हैं मैहर वाली मां शारदा की बड़ी बहन, जानिए अनूठा राज

यह है कर्णपुरा नगरी कटनी जिला मुख्यालय से महज 42 किलोमीटर दूर स्थित है ग्राम कारीतलाई। यहां पर 5वीं सदी का भगवान विष्णु वाराह का सबसे अद्भुत मंदिर है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र दुबे के अनुसार यहां पर कल्चुरी, बौद्ध, जैन, गुप्तकालीन सहित अन्य काल का पता जान पड़ता है। मूर्तिकला का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। खुदाई में यहां बहुत शिलालेख मिले हैं जो आज भी रायपुर संग्राहालय, रानीदुर्गावती संग्राहालय जबलपुर, ग्वालियर सहित विदेशों में संरक्षित हैं।

Karitalai village with historical heritage

इसलिए खजुराहो को मिली सुंदरता सुरेंद्र दुबे के अनुसार यह नगर कैमोर की पर्तव श्रंखलाओं के समीप में बसा है। यहां कैमोरी पत्थर सदियों से रहा है। यह पत्थर मूर्तिकला के लिए सबसे उत्तम पत्थर है, प्राचीन काल में विंध्य की कंदराओं में रहकर शिल्पकार कला का प्रदर्शन किया करते थे। यहीं से ही खजुराहो का शिल्प संवारा गया था। कल्चुरी महाराज लक्ष्मण राज के मंत्री भट्ट सोमेश्वर दीक्षित द्वारा विष्णु वाराह का मंदिर बनाए जाने के शिलालेख मिले हैं।

493 ई का ताम्रपत्र इतिहास के जानकार सुरेंद्र के अनुसार यह पुरातनकाल में बड़ा नगर हुआ करता था और कारीतलाई राजधानी थी। राजा लक्ष्मण राज के नाती का नाती कर्णदेव ने 1042 में राज्य किया। इसी के कारण गांव नाम कर्णपुरा हुआ जो कालांतर में अप्रभंस के कारण कारीतलाई हुआ। गांव में तलैया है जिसका पानी एकदम काला रहता है। इस कारण भी इसे कारीतलाई के नाम से जाना जाता है। 493 ईसवी का भी यहां पर ताम्रपत्र का लेख मिला है। इसे पुरात्व विभाग ने संरक्षित कर लिया है। यहां का शिलालेख जबलपुर के कोतवाली में लगा हुआ है।

Karitalai village with historical heritage

ये है विशेष दार्शनिक - भगवान विष्णु व लक्ष्मी जी की मूर्ति - भगवान सूर्य की मूर्ति - महावीर और भगवान गणेश की प्रतिमा - भगवान शि-पार्वती की सुंदर झांकी

कारीतलाई से जुड़ी है ये घटना - कारीतलाई पुरातत्व संग्रहालय से 2006 में चोरी हुई प्रतिमाएं - भगवान विष्णु और सलभंजिका की सैकड़ों वर्ष पुरानी प्रतिमाएं यूएसए में पाई गई - छायाचित्र के आधार पर मूर्तियों की हुई थी पहचान - इंटरपोल की मदद से उन्हें यूएसए से वापस लाने शुरु हुई प्रक्रिया - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरातत्विक धरोहरों की तस्करी करने वालों की हो रही पताशाजी - पुरातत्व संग्रहालय से 17 अगस्त 2006 को पुरातत्विक धरोहर की 9 बेशकीमती प्रतिमाएं हुई थी गायब - संग्रहालय के चौकीदार रामसुजान की शिकायत पर 457, 380 के तहत दर्ज हुआ था प्रकरण - सीबीसीआईडी कर रही मामले की जांच

READ ALSO: ये है 1857 की क्रांति के महायोद्धा का किला, आपने कहीं नही देखी होगी ऐसी नक्कासी

कर्णपुरा गांव भी है खास - कल्चुरी काल से विराजमान है विष्णु वराह की प्रतिमा - पत्थरों पर उकेरी गई है गजब की कलाकृति - 1897 की है श्वेत नरसिंह अवतार की प्रतिमा - वामन अवतार की रखी हैं सुंदर प्रतिमाएं - वास्तु और मूर्ति शिल्प का गढ़ है यह गांव - कैमोरी और गढ़वा पत्थर का बहुलता - कच्छ-मच्छ की अद्भुत मूर्तियां

Karitalai village with historical heritage

यह है पहुंच मार्ग कटनी शहर से मिर्जापुर रोड में चाका बायपास से पूर्व दिशा की ओर लमतरा फाटक से ईशान कोण की दिशा में 26 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद आता है विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ से 17 किलोमीटर पूर्व की दिशा में बसा है ग्राम कारीतलाई। विजयराघवगढ़ से कारीतलाई मार्ग व मैहर से बदेरा होते हुए विजयराघवगढ़ मार्ग से इस नगर को पहुंचा जा सकता है। हवाई मार्ग से जबलपुर पहुंचने के बाद यहां रेल और सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। प्रस्तुति :-चक्रधर तिवारी