सदस्य:NarayanRajan

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भूमंडलीकरण

भूमंडलीकरण शब्द का प्रचलन बीसवीं शताब्दी के अंतिम दो दशाब्दियों में हुआ है|

- इस प्रक्रिया से समस्त संसार को एक भूमंडलीय ग्राम (ग्लोबल विलेज) की संज्ञा दी जाती है|

मार्टिन ऐल्ब्रॉ ने कहा था भूमंडलीकरण उस प्रक्रिया को कहा सकते हैं जिसने समस्त मानव जाति को एकल विश्व समाज, भूमंडलीय समाज में समाहित कर लिया है|
अति कठोर आलोचना करने वाले मानते हैं कि भूमंडलीकरण की परिभाषा कुछ ऐसी है कि जिसे " हम तृतीय विश्व में शताब्दियों से उपनिवेशवाद कहते आए हैं|" मार्टिन एहोर

- भूमंडलीकरण के विकास के बारे लोगों के अलग-अलग मत हैं| कुछ लोगों का मानना है कि भूमंडलीकरण सभ्यता के आरंभ से शुरू हुआ तो कुछ लोग इसे एशिया और अफ्रीका में यूरोपीय देशों के साम्राज्यवाद के विस्तार से मानते हैं| परंतु वास्तविकता यह है कि भूमंडलीकरण प्रक्रिया का अनुभव 1970 के दशक मे ही किया गया|

भूमंडलीकरण की विशेषताएं भूमंडलीकरण की प्रक्रिया में अनेक प्रमुख कारक एवं घटनाक्रम शामिल हैं|

1- आर्थिक भूमंडलीकरण -अनेक क्षेत्रों में आर्थिक प्रक्रियाएं अधिकाधिक अंतरराष्ट्रीयकृत होती जा रही हैं| यह प्रमुख क्षेत्र है- संचार, उत्पादन, व्यापार, वित्त एवं अन्य आर्थिक सहयोग के मामल| डॉलर, फाउंड, यूरो तथा येेन जैसी मुद्राओं का चलन विश्वव्यापी हो गया है| बैंकिंग व्यवस्था भी भूमंडलीय हो गई है|

- बहुराष्ट्रीय निगमों के विकास से नए भूमंडलीय शक्तियों का उदय हुआ है| उनमें से प्रत्येक का वार्षिक बजट अनेक नवोदित विकासशील देशों के बजट से भी अधिक है| - विकासशील देशों में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं का उदारीकरण एवं निजीकरण किया जा रहा है|अनेक देशों को मिलने वाली आर्थिक सहायता भी इसी शर्त पर दी जा रही है| 2- संचार के क्षेत्र में भूमंडलीकरण -संचार के क्षेत्र में जो अंतरिक्ष एंव उपग्रह , कंप्यूटर व्यवस्था केे नेेटवर्क, फैक्स,ई-मेल जैैैसे माध्यमों की क्रांति को जन्म दिया है| उसने विश्व को सीमा रहित एवं दूरी रहित रूप दे दिया है| 3- भूमंडलीकरण तथा पर्यटन - विविध क्षेत्रों, धर्मों एवं जातियों के पर्यटक एक दूसरे के संपर्क में आकर एक दूसरे को समझने का प्रयास करते हैंं| करण सिंह ने ठीक ही कहा था कि विश्व भ्रमण करने वाले पर्यटक भूमंडलीय चेतना का ताना-बाना बुनने का कार्य करते हैं| 4- अंतरराष्ट्रीय संगठन तथा सामाजिक आंदोलन के कारण भूमंडलीकरण - संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व व्यापार संगठन आदि| पर्यावरण, नर नारी समानता जैसे अनेक विषयों और मुदो का भी तेजी से विकास हुआ है| इसके परिणाम स्वरूप अनेक आंदोलन का तेजी से विकास हुआ जिनमें लिंग संबंधी स्वतंत्रता आंदोलन, पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी समूह और मानव अधिकारों के लिए संघर्ष शामिल हैं| 5- राजनीतिक क्षेत्र में भूमंडलीकरण - लोकतंत्र एवं मानव अधिकारों का पक्षधर है| परंतु भूमंडलीकरण की सबसे प्रमुख विशेषता यह है कि इसने आंतरिक और बाह्र दोनों प्रकार से राज्यों की संमप्रभुता को कम कर दिया है|इसके कई कारण है- a-राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं पर राज्यों का नियंत्रण कम होना| b-विश्व व्यापी पारस्परिक संबद्धता| c- बहुराष्ट्रीय शक्तियां का विकास| d- राज्यों के अनेक पारंपरिक कार्य जैसे कि प्रतिरक्षा, संचार इत्यादि बिना अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के संपन्न नहीं किया जा सकता है| e- अन्य देशों के साथ राजनीतिक एकीकरण| d- अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और संगठनों का विकास| f- क्षेत्रीय संगठनों का विकास| g- अंतरराष्ट्रीय कानून|

   नोट:- अनेक आधुनिक अस्त्रों को भूमंडलीय कहा जा सकता है जैसे कि अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक, दूरी से पहचाने जाने वाले गुप्तचरी उपग्रह|

6- भूमंडलीकरण का सामाजिक सांस्कृतिक -अंग्रेजी, नगरों का एक रूप में होना, वेशभूषा आदि| 7- विश्व समस्याओं के कारण भूमंडलीकरण -पारिस्थितिकी तथा पर्यावरण, अस्त्र शस्त्रों की तस्करी, आतंकवाद, नशीली पदार्थों की तस्करी, तथा एड्स (एचआईवी) जैसी भयंकर रोग|

  समकालीन आर्थिक भूमंडलीकरण के परिणाम (आयाम)

1-व्यापार की वृद्धि 2-पूंजी निवेश मे विद्धि 3- श्रमिकों का आप्रवास

भूमंडलीकरण की सीमाएं

1-भूमंडलीकरण का वास्तविक अनुभव विश्व के कुछ ही भागों (लोगों सहित) में हुआ है| 2- राज्यों की संप्रभुता आज भी विद्यमान है चाहे वह इतनी प्रभावी नहीं रही हैं जितनी पहले थी| 3- सांस्कृतिक विभिन्नता आज भी पूर्ववत् है| 4- आलोचकों के द्वारा भूमंडलीकरण को औपनिवेशिकता के रूप में देखना| जिससे विरोध पैदा होता है|