सदस्य:Gajendra S Patel

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पूरा नाम गजेन्द्र सिंह पटेल जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। गजेन्द्र सिंह पटेल का जन्म 16 फरवरी 1975 को जिला बड़वानी में श्री उमराव सिंह पटेल के घर हुआ था। इनके पिता का नाम उमराव सिंह पटेल है, जो भूतकाल में संघ के प्रचारक भी रहे हैं। गजेन्द्र सिंह पटेल ने अपनी शिक्षा बड़वानी से पूरी की है। इन्होने बी.ए.एल.एल.बी तक की पढ़ाई की है।

पूरा नाम - गजेन्द्र सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम- इनका पूरा नाम गजेन्द्र सिंह पटेल है। पिताजी का नाम श्री उमराव सिंह पटेल है, जो इन्दौर शहर के महु में संघ के विस्तारक रहे हैं। यह पूर्व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इनकी माता का नाम सुशीला बाई पटेल है, जो की एक गृहणी हैं। लगातार राजनीतिक और सामाजिक रूप से इनकी जन कल्याण में सहभाभागिता रहती है। इतना ही नहीं राजनीतिक व व्यक्तिगत रूप से समाज के कल्याण व अनुसूचित जनजाति के विकास के कार्य में अग्रणी रहे हैं।

आज भी समाज में जातिवाद ने अपने पैर पसारे हुए हैं। यह चाहे शहरी हो या फिर ग्रामीण स्तरीय पर जातिवाद अभी भी पनपा हुआ है। लोग भले इसे इतिहास मानते हों या फिर यह सोचते हों कि यह पहले हुआ करता था अब नहीं। लेकिन वास्तव में जातिवाद आज भी समाज में पनपा हुआ है, यह उन लोगो के साथ देखने को मिलता है, जो आगे बढ़ रहे हैं। यह आमतौर पर सार्वजनिक नहीं बल्कि पर्दे के पीछे होता है जिसका एहसास समाज को नहीं होता, समाज सिर्फ आज भी इतना ही जानता है कि जातिवाद समाज से खत्म हो चुका है। आज भी अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग जातिवाद की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्हे उनकी छोटी जाति या फिर निम्न जाति के कारण पीछे धकेला जाता है और ऐसी छोटी सोच रखने वाले हमारे ही समाज के बड़ी-बड़ी जगहों पर पदस्थ पदाधिकारी हैं जो अपने आपको SC और ST से ऊंचा मानते हैं।

समाज में वर्षों से अनुसूचित जनजाति के लोगो को हमेशा से पीछे रखा गया है, उनसे उनका हक छीना जा रहा है। उन्हे आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। यह भले सामाजिक स्तर पर न दिखाई देता हो लेकिन व्यक्तिगत रूप से शहर में भी ऐसा होता है, जिसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। आज के समय में भारत आजाद है, और यहां पर सभी को आगे बढ़ने का पूरा हक है। लेकिन समाज में व्याप्त जातिवाद आज भी अनुसूचित जाति। और जनजाति के लोगो को आगे बढ़ने से रोक रहा है। वहीं कुछ लोग समाज में ऐसे भी हैं, जो इन पिछड़े लोगो की सहायता कर उनके आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्ही में से एक हैं मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिले में रहने वाले गजेन्द्र सिंह पटेल।

बड़वानी के लोगो के लिए गजेन्द्र सिंह पटेल वह नाम है जिन्हे प्यार से लोग 'भैया' कहकर पुकारते हैं। वाकई में गजेन्द्र भैया, भाई का फर्ज़ अदा करते हुए अनुसूचित जनजाति के लोगो को निरंतर आगे बढ़ने और उनके विकास के लिए खड़े रहते हैं। वह उनके हर कार्य में हाथ बंटाते हैं, जिनसे अनुसूचित जनजाति के लोगो को सहायता पहुंच सके। चलिए आगे बात करते हैं बड़वानी जिले के रहने वाले गजेन्द्र सिंह पटेल के बारे में.. यह अनुसूचित जनजातीय समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। इन्होने लगातार अनुसूचित जनजाति के लोगो के विकास में सहायता की है और आज भी कर रहे हैं। समाज को आज भी इन जैसे लोगो की जरूरत है। जो दूसरो को आगे बढ़ने और विकास का मार्ग प्रशस्त करने में सहायता करें।