सदस्य:Dr K C Pandey

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डॉ. के सी पाण्डेय

डॉ. के सी पाण्डेय (डॉ. कृष्ण चन्द पाण्डेय) एक भारतीय राजनेता हैं, जो गोरखपुर क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं|

जन्म : 1955

जन्म स्थान : गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

आवास : गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

राजनैतिक पार्टी : समाजवादी पार्टी (सपा)

धर्म : हिन्दू

शिक्षा : बी.ए., एम.ए (हिंदी), पी.एच.डी (दी.द.उ गोरखपुर विश्वविद्यालय)

डॉ. के सी पाण्डेय, उत्तर प्रदेश की सपा सर्कार में अनेकों बार राज्यमंत्री रह चुके हैं| वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय सचिव तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं |

जीवन परिचय:-

डॉ. के सी पाण्डेय का जन्म 14 अप्रैल 1955, दिन-गुरुवार को गोरखपुर शहर के जगतबेला रेलवे स्टेशन के समीप स्तिथ माझगांवा गांव के एक सामान्य ब्राह्मण परिवार में हुआ | इनके पिता श्री राम सूरत पाण्डेय भारतीय रेलवे कर्मचारी तथा माता श्रीमती प्रेमा देवी एक गृहणी हैं|

डॉ. के सी पाण्डेय अपने परिवार के पहले ऐसे सदस्य थे जिन्होंने राजनितिक क्षेत्र में प्रवेश किया |

प्राथमिक से जूनियर हाईस्कूल तक की शिक्षा इन्होने अपने गांव के पाठशाला से ही प्राप्त की, उसके बाद आगे की शिक्षा गोरखपुर के डी.वी. इण्टर कॉलेज तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक, परास्नातक तथा पी.एच.डी की शिक्षा प्राप्त की|

डॉ. के सी पाण्डेय का विवाह श्रीमती मालती पाण्डेय के साथ 1974 में हुआ | इनके तीन पुत्र संजीव पाण्डेय, राजीव पाण्डेय एवं अनूप पाण्डेय हैं|

राजनैतिक अनुभव:-

डॉ. के सी पाण्डेय इंटरमीडिएट में ही राजनीती के प्रति रुझान के चलते सबसे पहले 1974 में इन्होने कांग्रेस पार्टी की छात्र यूनियन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, गोरखपुर जिला अध्यक्ष चुने गए तथा बाद में प्रदेश महामंत्री बने | 1987 से 1989 तक उत्तर प्रदेश गणना किसान संसथान के उपाध्यक्ष बनाये गए तथा राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया | अपने 44 साल के लम्बे राजनैतिक करियर में इन्होने कई पदों को सुशोभित किया | जिनमें 1992 - 1996 तक रेल मंत्रालय, भारत सर्कार, सलाहकार, 1994 - 1998 तक संचार मंत्रालय का सलाहकार, केंद्र सर्कार ने बनाया | इन्होने 1996 में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की स्थापना कर ब्राह्मण समाज में अपनी छाप छोड़ी तथा ब्राह्मण समाज के बेहतरी के लिए अपना योगदान देना प्रारम्भ किया | इसी बीच सन 2002 में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव (नेता जी) से मुलाकात हुई एवं इनके सम्बन्ध नेता जी के साथ बढ़ते गए तथा सन 2009 में डॉ. के सी पाण्डेय जी समाजवादी पार्टी के अभिन्न अंग बन गए |

21 मार्च सन 2010 को डॉ. के सी पाण्डेय को सपा का राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया | 24 फ़रवरी 2011 को उत्तर प्रदेश सपा राज्य संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाकर डॉ. के सी पाण्डेय का कद समाजवादी पार्टी में और भी ऊँचा हो गया |

सन 2012 में प्रदेश में सपा की सर्कार बनाने पर डॉ. के सी पाण्डेय को पहले गन्ना विकास चीनी उद्योग मंत्री तथा बाद में सार्वजनिक उद्यम विकास का राज्यमंत्री बनाया गया |

वर्तमान समय में डॉ. के सी पाण्डेय गन्ना उत्पादक किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा आल इंडिया फॉरवर्ड रेलवे एम्प्लोयी एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं |