सामग्री पर जाएँ

सदस्य:Chubhan.today

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

chubhantoday.com पॉडकास्ट चैनल, एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां साहित्य, संस्कृति, अध्यात्म, धर्म, भाषा, इतिहास......आदि प्रत्येक विषय पर देश ही नही विदेशों के विद्वान विदुषी वक्ताओं के साथ संवाद किया जाता है और ऐसे अनेक कार्यक्रम बने हैं, जिनको सुनकर बहुत से लोग न सिर्फ प्रभावित हुए, वरन उन्होंने अपने जीवन मे एक सुखद परिवर्तन की अनुभूति की। आज विदेशों में ही नही, वरन हमारे देश मे भी बहुत से पॉडकास्ट चैनल हो गए हैं, परंतु 2020 में जब डॉ. भावना घई ने इस चैनल को लांच किया तो कई समाचारपत्रों में भी प्रकाशित हुआ कि "चुभन पॉडकास्ट" चैनल भारत देश का संभवतः पहला हिंदी पॉडकास्ट चैनल था, जिसमें लगभग हर विधा और क्षेत्र से जुड़े लोगों पर कार्यक्रम प्रसारित हुए। इससे पहले म्यूजिक के पॉडकास्ट चैनल तो थे, परंतु इस तरह सभी विषयों को समेटकर कोई भी चैनल नही था। इसको गूगल पर कोई भी सर्च कर सकता है, 2020 से पहले जाकर।

इस चैनल की संयोजिका डॉ. भावना घई हैं, जिन्होंने अपने अथक प्रयास तथा देश और समाज के लिए कुछ कर गुज़रने के जज़्बे के कारण न सिर्फ अपने देश वरन विदेशों से भी विद्वान वक्ताओं को चुभन पॉडकास्ट से जोड़ा और इतने रोचक, मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम बनाए और उनका प्रसारण किया कि आज बहुत से लोग उनके बोलने के अंदाज़ और कार्यक्रमों के प्रस्तुतिकरण के कायल हैं।