सदस्य:Bhupendra Singh Gagvanshi

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी[संपादित करें]

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, रचनाकार

भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी के नाम से लेखन करने व पत्रकारिता जगत में चार दशक से ऊपर की अवधि तक सक्रिय भूपेन्द्र वीर सिंह का जन्म 26 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जनपद में हुआ था। जनपद के अकबरपुर तहसील व थाना बेवाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम अहलादे निवासी एक क्षत्रिय परिवार में स्व. कन्हैया सिंह के प्रथम पौत्र और स्व. विभूति सिंह व श्रीमती उर्मिला सिंह के प्रथम पुत्र के रूप में जन्मे गर्गवंशी की शिक्षा दीक्षा गाँव से लेकर विश्व विद्यालयी स्तर तक  हुई। बालपन से किशोरावस्था व युवावस्था तक नवाबों के शहर लखनऊ में रहने की वजह से उसकी आबोहवा का कण-कण इनके व्यक्तित्व में समाया हुआ देखा जा सकता है। उन्होंने किशोरावस्था से ही लेखन में रूचि रहने के कारण कहानी व उपन्यास आदि का लेखन शुरू किया। 70 के दशक के शुरूआती वर्षों से पत्रकारिता की तरफ रूझान रखने वाले गर्गवंशी ने अपने समय के उच्च स्तरीय मीडिया घरानों के ब्राण्डेड प्रिण्ट्स में बहैसियत संवाददाता काम किया। यह क्रम तब समाप्त हुआ जब आज से 10 वर्ष पूर्व 2008 में उनकी रूझान वेब मीडिया की तरफ हुई। पहले दो वर्षों तक भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी ने दूसरे वेब पोर्टल्स में लेखन कार्य किया तत्पश्चात वर्ष 2010 से सुश्री रीता विश्वकर्मा द्वारा सम्पादित/संचालित रेनबोन्यूज नामक वेब पोर्टल में सक्रिय रूप से लेखन व प्रबन्धन कार्य प्रारम्भ किया जो अभी भी जारी है। 66 वर्षीय गर्गवंशी लेखन क्षेत्र में किसी भी युवा से कमतर नहीं हैं। इनके लेखन को प्रोत्साहित करने वाली इनकी जननी 86 वर्षीया श्रीमती उर्मिला सिंह हैं और गर्गवंशी इसे अपना परम सौभाग्य मानते हैं।