सदस्य:Arushi0880/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कोनर्सविल, इंडियाना[संपादित करें]

आसमान से शहर का दृश्य।

कोनर्सविल इंडियाना शहर का एक हिस्सा है। इसकी जनसंख्या १३४८१ है। २०१० की जनगणना के अनुसार, वहाँ ३५०६ परिवार शहर में रहते हैं।[1] २००० की जनगणना के अनुसार, वहाँ ४१३५ परिवार शहर में रहते थे।

शहर वायिटवाटर नदी के उत्तर में स्थित है। शहर समुद्र स्तर से ८०० फीट ऊपर है। यह फएट काउंटी में सबसे बड़ा शहर है। इस शहर में हर साल बारिश का ४१ इंच हो जाता है। सबसे गरम महीना अगस्त है, सबसे ठंडा फ़रवरी अौर सबसे गीला दिसम्बर । यहाॅ ट्यूलिप पेड़ राज्य वृक्ष है। यह एक निर्वाचित मेयर द्वारा नियंत्रित होता है।

इस शहर का आर्थिक आधार निर्माण क्षेत्र है। यहा औसत घर की आमदनी २९००० डॉलर है।[2]

=इतिहास=

यह शहर विलियम कोनर के नाम पर है। वह एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे। सदियों पहले, महान बाढ़ हुए थ अौर इसि कारण आज यहा पहाड़ियाॅ और घाटियाॅ दिखाई देती है। १८ वीं सदी में मियामी जनजातियाॅ इस क्षेत्र में रहते थे। १७९५ मे ग्रीनवील संधि के कारण यह क्षेत्र अमेरिका के संयुक्त राज्य का एक हिस्सा बन गया। १९०८ मे यहा विलियम कोनर का परिवार छाल का व्यापार करने यहा आय। उसी साल म जनजातियों ने सरकार को उनकी ज़मीन दे दी। सरकार द्वारा सार्वजनिक भूमि की बिक्री १८०१ में शुरू हुई। शहर में पहली पोस्ट ऑफिस १८१८ जनवरी में खोली गई। शहर के अदालत का निर्माण १८२२ में समाप्त हो गया। पहला समाचार पत्र, इंडियाना स्टेट्समैन, १८२४ में शुरू किया गया था। शहर में पहला चर्च प्रेस्बिटेरियन था, अौर इसका निर्माण १८२४ में हुआ था । एक मदरसा भवन का निर्माण १८२८ में किया गया था। इस इमारत को बाद में ध्वस्त कर दिया था और एक स्कूल इस जगह पर निर्माण किया गया था। गृह युद्ध से पहले के वर्षों में इस शहर में पिसाई, सूअर के मांस प्रसंस्करण करनेेे वाले उद्योग और ऊन विनिर्माण उद्योग थी । यह शहर जून १८६९ में एक किराए का शहर बन गया। विलियम एच बेक यहा के पहले मेयर बन। पहला उच्च विद्यालय १८७५ में खोला गया। अगस्त १८९० में, शहर में बिजली की आपूर्ति हुइ थी । शहर का ज्यादातर पश्चिमी हिस्सा १५० वर्ष तक प्रकाश उद्योग के कब्जे में था ।

=संस्कृति और जीवन शैली=

फएट काउंटी पब्लिक लाइब्रेरी इस शहर में है। यहा १३९००० किताबें है। वहाँ शहर में एक गोल्फ कोर्स है। रॉबर्ट पार्क में एक सार्वजनिक पूल सामुदायिक केंद्र, दौड़ का मैदान है। यहा हर साल एक मेला आयोजित किया जाता है। फएट काउंटी ऐतिहासिक संग्रहालय शहर में स्थित है। नहर घर है जो १८४२ में बनाया गया था शहर के लिए पानी की आपूर्ति कारता है। शहर मे अफ्रीकी अमेरिकी, एशियाई, हिस्पैनिक और लातीनी आबादी है। शहर के मध्य में एक कब्रिस्तान है।

=परिवहन=

इस शहर मे कोई हवाई अड्डा नहीं है। वहाँ एक निजी विमानन शहर से ६ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। निकटतम वाणिज्यिक हवाई अड्डा सिनसिनाटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। वहाँ शहर के लिए अच्छा रेलवे कनेक्शन है। एमट्रैक, राष्ट्रीय यात्री रेल प्रणाली, शहर के लिए सेवा प्रदान करती है। पश्चिम में जाने वाली गाड़िया इंडियानापोलिस, लफाएट और शिकागो के लिए सेवा प्रदान करती है। पूर्व में जाने वाली गाड़ियों केंटकी, सिनसिनाटी और न्यूयॉर्क शहर के लिए सेवा प्रदान करती है। यहा शहर में कोई बस पारगमन नहिं है।

शहर में हिंसा का कोई रिकॉर्ड नहिं है। यह निवासियों द्वारा एक शांतिपूर्ण शहर के रूप में वर्णित किया गया है।

  1. https://factfinder.census.gov/faces/nav/jsf/pages/index.xhtml
  2. http://www.bestplaces.net/economy/zip-code/indiana/connersville/47331