सदस्य:Arihant Jain98/सैंड्रा हॉर्न

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सैंड्रा ऐन हॉर्न एक ब्रिटिश लेखक,नाटककार एवं कथाकार हैं। उनका जन्म ससेक्स, इंग्लैड में हुआ। विवाह के बाद वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ सोउथाम्पटन में बस गए। जब वह स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रही थी, तभी वह लघु कथाएँ, कविताएँ और नाटक लिखने लगी थी।

बच्चों के लिये लेखन[संपादित करें]

हॉर्न की बच्चों के लिये पहली किताब, 'टैटीबॉगल', एक खुशहाल बजूका की कहानी, १९९५ में प्रकाशित हुई थी।इस किताब में टैटीबॉगल नामक बजूका का शरत,वसंत एवं सर्दियों के ऋतुओं के अनुभवों का वर्णन है। शरद ऋतु की तेज़ हवा में टैटीबॉगल खुद और उसके कपङे उङ जाते हैं।टैटीबॉगल के शरीर की सिर्फ छङी बची रह गई थी।सर्दियाँ आती हैं, बर्फ गिरती है, वर्षा आती है, और जैसे ही मौसम गर्म होने लगता है,टैटीबॉगल को छङी में कुछ गर्माहट फैलती हुई महसूस हुई।छङी ने ज़मीन में जङना शुरु कर दिया था।वह छङी एक विशालकाय वृक्ष में तबदील हो गया था। फिर एक दिन उस खेत का किसान आता है, और टैटीबॉगल,जो कि अब एक पेङ बन गया था, के सामने एक नया बजूका बनाता है। इस किताब को रूथ केनवर्ड द्वारा एक संगीतिक नाटक में बदली गयी थी। इस किताब का दूसरा भाग सन २००० में प्रकाशित हुआ था, जिसका नाम 'टैटीबोगल ट्री' रखा गया था। उनके द्वारा लिखी गई अन्य पुस्तकों में, 'बबूष्का', 'हिम एंड मी', 'नोबडी', 'डेंडेलियन विश', 'द मड मेड', जैसी पुस्तकें शामिल हैं।

अन्य लेखन[संपादित करें]

हॉर्न मनोविज्ञान में व्याख्याता हैं। उन्होंने शीला पेने और मेरिलिन रेल्फ के साथ किताब 'लॉस एंड बिरीवमेंट' का सह-लेखन किया है।'पेन:थियरी, रिसर्च एंड इंटर्वेंशन' का हॉर्न ने मार्कस मुनाफो के साथ सह-लेखन किया है।

भविष्य की परियोजनाएँ[संपादित करें]

वर्तमान में हॉर्न 'द स्वीट सिस्टर्स' नामक एक धारावाहिक पे काम कर रही हैं। इस धारावाहिक के एक एपिसोड का हाल ही में पाठन किया गया था जिसे ह्व ऐलिसन द्वारा निर्देशित किया गया है।