सदस्य:Anupamab2240541/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मेरी मेनार्ड डेली[संपादित करें]

परिचय[संपादित करें]

मेरी मेनार्ड डेली संयुक्त राज्य अमेरिका में रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट प्राप्त करने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला हैं।वे एक प्रसिद्ध जीव रसायनज्ञानी हैं जिन्होंने कोलेस्ट्रॉल ,सुगर और प्रोटीन पर महत्वपूर्ण अध्ययन किया।वे मेडिकल स्कूल और स्नातक कार्यक्रमों में अल्पसंख्यक छात्रों के नामांकन के लिए कार्यक्रम बनाने में शामिल थीं। Marie_Maynard_Daly

मेरी मेनार्ड डेली
शिक्षा क्वींस कॉलेज,न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय,कोलंबिया विश्वविद्यालय
जीवनसाथी विंसेंट क्लार्क

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

डेली का जन्म 6 अप्रैल 1921को क्वींस, न्यूयॉर्क के कोरोना पड़ोस में हुआ था।उनके पिता इवान डेली हैं जो बचपन में क्वींस, न्यूयॉर्क में आकर बस गए थे और माता हेलेन पेज जो कम उम्र में वाशिंगटन डीसी से न्यूयॉर्क आ गईं थीं।उनके माता-पिता दोनों ने शिक्षा में मेरी की रुचि को प्रोत्साहित किया।उनके पिता 1918 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान में स्नातक छात्र थे, लेकिन वित्तीय कारणों से अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाए और डाकघर में क्लर्क के रूप में काम किया।इवान ने 1920 में हेलेन से शादी की और अगले वर्ष मेरी का जन्म हुआ।मेरी के दो जुड़वां भाई हैं जो उनसे तीन साल छोटे हैं। उनके माता-पिता को अपने बच्चों के लिए किताबें पढ़ना पसंद था और इससे मेरी के मन में जिज्ञासा पैदा हुई।बचपन में मेरी की पसंदीदा किताब अमेरिकी जीवविज्ञानी और लेखक पाउ डे क्रुइफ की "माइक्रोब हंटर्स" थी। उन्होंने ऑल-फीमेल हंटर कॉलेज हाई स्कूल में पढ़ाई की, जहां उनकी रसायन विज्ञान में रुचि बढ़ी।यह स्कूल अद्वितीय था और अपनी विविधता के लिए प्रसिद्ध था और शिक्षक विज्ञान, गणित व्यवसाय और चिकित्सा पर ध्यान केंद्रित करते थे। मेरी ने फ्लशिग में क्वींस कॉलेज से रसायन विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।इस कॉलेज के छात्र संगठन में ज्यादातर श्वेत वर्ग के छात्र थे लेकिन मेरी के शैक्षणिक कौशल ने उन्हें अलग खड़ा कर दिया। स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद मेरी उस समय अन्य महिलाओं की तरह नौकरी नहीं ढूंढना चाहती थीं। वह उच्च शिक्षा हासिल करना और शोध करना चाहती थी।

उच्च शिक्षा[संपादित करें]

1942 में अपनी स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद, उन्हें न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए फ़ेलोशिप की पेशकश की गई।इस समय , स्नातक विद्यालय में महिलाओं की स्वीकृति दुर्लभ थी। लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के कारण, कम पुरुषों ने विश्वविद्यालयों में दाखिला लिया और 1943 में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय ने समान संख्या में पुरुषों और महिलाओं को प्रवेश देना शुरू कर दिया।उन्होंने क्वींस कॉलेज में रसायन शास्त्र पढ़ाने की नौकरी करते हुए एक साल में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। 1944 में उन्होंने न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट कार्यक्रम में जगह बनाई।उन्होंने लेटिश्या कैल्डवेल की देखरेख में यह अध्ययन करने में तीन साल बिताए कि एंजाइम एमाइलेज स्टार्च को कैसे पचाता है।मेरी की थीसिस "मकई स्टार्च पर अग्नाशयी एमाइलेज की क्रिया से बनने वाले उत्पादों का अध्ययन" थी।एंजाइम भोजन को कैसे तोड़ते हैं, इस पर शोध में यह एक बहुमूल्य योगदान है।

आजीविका[संपादित करें]

1947 में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद, उन्होंने कुछ समय के लिए हावर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाया, जो ऐतिहासिक रूप से काले छात्रों के लिए है।उसके बाद, मेरी ने दो साल तक वाशिंगटन डी सी में हावर्ड विश्वविद्यालय में काम किया।1948 में, उन्होंने रॉकफेलर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन में फ़ेलोशिप के लिए अमेरिकन कैंसर सोसाइटी से एक प्रतिष्ठित अनुदान जीता, जो उस अवधि की शुरुआत थी जिसे उन्होंने अपने करियर का एक महत्वपूर्ण क्षण कहा।मेरी ने एक प्रतिष्ठित सूक्ष्म जीवविज्ञानी अल्फ्रेड मिर्स्की के साथ काम किया, और कोशिका नाभिक की संरचना और प्रोटीन कैसे बनते हैं, इस बारे में मौलिक अंतर्दृष्टि प्रदान की।1962 में जेम्स वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक द्वारा दिए गए नोबेल भाषण में, जिन्होंने रोसालिंड फ्रैंकलिन के साथ डीएनए संरचना की खोज की थी, मेरी के काम के महत्व को स्वीकार किया गया था। 1955 में, मेरी क्वेंटिन डेमिंग के साथ दिल के दौरे के कारणों पर शोध करने के लिए क्लौम्बिया विश्वविद्यालय लौट आईं और तीन साल बाद वे न्यूयॉर्क में अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन में चले गए।दोनों ने उच्च कोलेस्ट्रॉल और अवरुद्ध धमनियों के बीच संबंध की खोज की।इस शोध के साथ-साथ मैरी ने हृदय और फेफड़ों के संचार तंत्र पर सिगरेट के हानिकारक प्रभाव का अध्ययन किया।मेरी ने 1962 और 1972 के बीच न्यूयॉर्क के स्वास्थ्य अनुसंधान परिषद में एक पद सँभाला। उन्होंने ने 1960 से 1986 तक प्रोफेसर के रूप में काम किया।

परिवार[संपादित करें]

उनके निजी जीवन के बारे में बहुत कम जानकारी ही ज्ञात है।मेरी ने मिस्टर विंसेंट क्लार्क से शादी की और अपना नाम मेरी मेनार्ड डेली क्लार्क रखा।उनकी कोई संतान नहीं थी।

समाज में योगदान[संपादित करें]

1975 में, जब वह एक प्रोफेसर के रूप में काम कर रही थीं, उन्होंने विज्ञान में अल्पसंख्यक समूहों की महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों की जांच के लिए आयोजित एक सम्मेलन में भाग लिया।1988 में, उन्होंने अपने पिता के सम्मान में न्यूयॉर्क के क्वींस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए अफ्रीकी अमेरिकी विज्ञान के छात्रों के लिए एक छात्रवृत्ति बनाई।

मौत[संपादित करें]

28 अक्टूबर 2003 को 82 वर्ष की आयु में कैंसर के कारण मेरी का निधन हो गया।

उद्धरण[संपादित करें]

<ref>https://www.acs.org/education/whatischemistry/landmarks/daly.html<ref> <ref>https://www.sciencehistory.org/education/scientific-biographies/marie-maynard-daly<ref> <ref>https://www.newscientist.com/people/marie-maynard-daly/<ref>