संकटा देवी मंदिर लखीमपुर खीरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
संकटा देवी मंदिर
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू
त्यौहारनवरात्रि
अवस्थिति जानकारी
ज़िलालखीमपुर खीरी
राज्यउत्तर प्रदेश
देशभारत
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude।

संकटा देवी मंदिर, लखीमपुर खीरी शहर का पौराणिक संकटा देवी मंदिर करीब एक हजार साल से अधिक पुराना है। शहर के बीच स्थित यह मंदिर देवी भक्तों की श्रद्धा का केंद्र है। शहर के चार शक्ति पीठों में संकटा देवी मंदिर का प्रमुख स्थान है। इस मंदिर में माता लक्ष्मी की प्रतिमा है। इनके नाम पर ही शहर का नाम भी लक्ष्मीपुर हुआ, जो बाद में लखीमपुर कहलाया।[1]

मंदिर का इतिहास[संपादित करें]

ऐसी किवदंती है कि इस मंदिर की स्थापना रुकमणी की इच्छा पर पशुपतिनाथ जाते समय महाभारत युद्ध के बाद श्रीकृष्ण ने की थी। उस दौरान श्रीकृष्ण ने जिन चार शक्तिपीठों की स्थापना की, उनमें यह पहला मंदिर है। कभी इस मंदिर के चारों ओर विशाल सरोवर हुआ करता था जो बाद में समाप्त हो गया। मंदिर का जीर्णोद्धार यहां के तत्कालीन महेवा स्टेट के राजाओं ने समय-समय पर कराया है। आज भी यह मंदिर राज परिवार के संरक्षण में है।[2]

विशेषता[संपादित करें]

पौराणिक मंदिर होने के कारण इसकी वास्तुकला भी एक हजार साल पुराने मंदिरों जैसी है। इसका विशाल परिसर भक्तों के बैठने के लिए पर्याप्त है। समय-समय पर भक्त यहां पर पूजा अर्चना कर आते हैं। नवरात्रि के चारों पर्व इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता हैं। इसके अतिरिक्त जनपद खीरी या उसके पास-पडोस कोई ऐसा मन्दिर नहीं है जहाँ नवरात्रों के नव दिनों तक लगातार "माँ" के जगराते का कार्यक्रम निर्बाध गति से आयोजित न होता हो इसके अतिरिक्त वर्ष भर मन्दिर में कोई न कोई आयोजन होता रहता है, अन्नप्राशन,मुंडन,उपनयन संस्कार तो यहाँ होते ही रहते हैं साथ ही वैवाहिक कार्यक्रमों का यहाँ पूर्ण विधि-विधान के साथ आयोजित होते रहते हैं, वर्ष में कई बार यहां श्रीमद्भागवत का आयोजन भी होती है।

यहाँ भी पांच समय "माँ" की आरती होती है,प्रथम-मंगला आरती,द्वितीय-प्रातः आरती (श्रंगारो परांत )आठ बजे तृतीय आरती (विश्राम)रात्रि के दस बजे आरती)अपरान्ह 3 बजे ,चतुर्थ आरती सायं 7 बजे और शयन आरती रात्रि के दस बजे होने के पश्चात "माँ" शयन के लिए चली जाती हैं |

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Post by वी.के सिंह - Circle App". Circle App (अंग्रेज़ी में). मूल से 2 जून 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-06-02.
  2. "हिंदी खबर, Latest News in Hindi, हिंदी समाचार, ताजा खबर". Patrika News (hindi में). अभिगमन तिथि 2021-06-02.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)