सामग्री पर जाएँ

श्रीलंकाई रुपया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
श्रीलंकाई रुपया
ශ්‍රී ලංකා රුපියල
இலங்கை ரூபாய்
चित्र:Raja (elephant) in Sri Lankan Rupee bank notes.JPG
1991 शृंखला के Rs 1000 के बैंकनोट
ISO 4217
कोडLKR (संख्यात्मक: 144)
उप इकाई0.1
इकाई
चिह्नRe
Rs (बहुवचन)
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1100सेंट
बैंकनोटRs 20, Rs 50, Rs 100, Rs 500, Rs 1000, Rs 5000
सिक्केRe 1, Rs 2, Rs 5, Rs 10, Rs 20
जनसांख्यिकी
उपयोगकर्ता(एँ) श्रीलंका
जारी
केंद्रीय बैंकश्रीलंका का केंद्रीय बैंक
जालस्थलcbsl.gov.lk
मुद्रकदे ल रु
जालस्थलdelarue.com
टकसालरॉयल मिंट
जालस्थलroyalmint.com
मूल्यांकन
मुद्रास्फीतिpositive decrease -2.60 % (2024)
स्रोतwww.cbsl.gov.lk/%20Central%20Bank%20of%20Sri%20Lanka
ढंगCPI

श्रीलंकाई रुपया (सिंहली: රුපියල, तमिल: ரூபாய்; चिह्न: Re/Rs; कोड: LKR) श्रीलंका की आधिकारिक मुद्रा है, जिसका विभाजन 100 सेंट में किया जाता है। श्रीलंकाई रुपये को श्रीलंका के केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है।

सन 1825 में सीलोन में सीलोनाई रिक्सडॉलर को हटाकर ब्रिटिश पाउंड को सीलोन की सरकारी मुद्रा घोषित किया गया और इसकी विनिमय दर 1 पाउंड = 13 ⅓ रिक्सडॉलर निर्धारित की गयी साथ ही ब्रिटिश चांदी के सिक्के को वैध मुद्रा बनाया गया। 1827 में रिक्सडॉलर नोटों के स्थान पर पाउंड नोट जारी किए गए। जिन रिक्सडॉलर नोटों को पाउंड नोटों से बदला नहीं गया उनका जून 1831 में विमुद्रीकरण किया गया।

26 सितम्बर 1836 को भारतीय रूपये को सीलोन का मानक सिक्का बनाया गया और सीलोन को फिर से भारतीय मुद्रा क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। पाउंड नोट, भारतीय रुपये के नोटों के साथ प्रचलन में बने रहे। ब्रिटिश चांदी के सिक्के वैध मुद्रा बने रहे और खातों को पाउंड, शिलिंग और पेंस में रखा जाता था। हालांकि, भुगतान को एक "काल्पनिक सममूल्य" (तय लेखांकन दर) पर यानि 2 शिलिंग प्रति रुपया (यानी, £1 = 10 रुपये) की दर पर रुपए और आने में किया जाता था।

18 जून 1869 भारतीय रूपये को औपचारिक रूप से असीमित वैध मुद्रा के रूप में स्थापित किया गया। 23 अगस्त 1871 को रुपये का दशमलवीकरण किया गया और उसे 100 सेंट में विभाजित किया गया और 1 जनवरी 1872 ब्रिटिश मुद्रा को एक रुपया = 2 शिलिंग तीन पेंस की दर से पूरी तरह हटाकर भारतीय रुपये को एकमात्र वैध मुद्रा घोषित किया गया।

श्रीलंका के वर्तमान सिक्के
छविमूल्यमुखभागपश्चभागधातुपरिमाणवजनमोटाईवर्ष
25 सेंट देश का नाम, वर्ष और मूल्य कवचित पताका तांबा लेपित इस्पात 16.0 mm 1.68 g 1.2 mm 2005
50 सेंट 18.0 mm 2.5 g 1.4 mm
चित्र:Bc0037 1r 2005.jpg एक रुपया पीतल लेपित इस्पात 20.0 mm 3.65 g 1.7 mm
चित्र:Bc0038 2r 2005.jpg दो रुपये निकल लेपित इस्पात 28.5 mm 7.0 g 1.5 mm
चित्र:Bc0039 5r 2005.jpg पाँच रुपये पीतल लेपित इस्पात 23.5 mm 7.7 g 2.7 mm
चित्र:Bc0040 10r 2009.jpg दस रुपये निकल लेपित इस्पात 26.4 mm (एकदशभुज) 8.36 g 2.1 mm 2009

स्मारक सिक्के

[संपादित करें]

श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक ने 1957 के बाद से कई स्मारक सिक्के जारी किए हैं। अपनी 60 वीं वर्षगांठ के अवसर पर, 15 दिसम्बर 2010 को श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक ने 5000 रुपए मूल्य का बहुरंगी चांदी का स्मारक सिक्का जारी किया था। यह सिक्का केन्द्रीय बैंक द्वारा जारी किए गया पहला बहुरंगी सिक्का था।

बैंकनोट

[संपादित करें]

विनिमय दर

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]