शिवराजपुर समुद्रतट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Shivrajpur Beach
शिवराजपुर समुद्रतट
Blue Flag Beach
Evening view of Shivrajpur Beach
Evening view before Sunset
Shivrajpur is located in भारत
Shivrajpur
Shivrajpur
निर्देशांक: 22°20′N 68°57′E / 22.33°N 68.95°E / 22.33; 68.95निर्देशांक: 22°20′N 68°57′E / 22.33°N 68.95°E / 22.33; 68.95
IndiaIndia
GujaratGujarat
DwarkaDwarka
समय मण्डलIndian Standard Time (यूटीसी+5:30)
वेबसाइटhttps://www.gujarattourism.com/saurashtra/devbhoomi-dwarka/shivrajpur-beach.html

भारत के गुजरात राज्य में स्थित देवभूमि द्वारका जिले के पास, शिवराजपुर गांव के समीप एक शानदार समुद्रतट है, जिसे शिवराजपुर समुद्र तट कहा जाता है। इसके अक्षांश 22.3329° उत्तर और देशांतर 68.9537° पूर्व है। शिवराजपुर गांव का निर्माण 19वीं सदी में बड़ौदा राज्य द्वारा किया गया था।

यह समुद्रतट अक्टूबर 2020 में दानिश एजेंसी द्वारा प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग प्रमाणन से सम्मानित हुआ, [1] जिसे विश्वविख्यात "फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन" नामक संगठन द्वारा दिया गया था। यह संगठन डेनमार्क में स्थित एक स्वैच्छिक संगठन है। शिवराजपुर समुद्र तट विश्वस्तरीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए मान्यता प्राप्त करने के लिए इस सम्मान के पात्र हुआ। [2]

इस समुद्र तट पर सफेद रेत की चमकदार सुंदर तलाओं से घिरी हुई है, जो नीले साफ पानी के साथ मिलकर एक अद्भुत नज़ारा प्रस्तुत करती है।

पर्यटन[संपादित करें]

समुद्र तट पर पर्यटन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 'ब्लू फ्लैग' समुद्र तट की घोषणा के बाद, गुजरात सरकार ने इसके सौंदर्यीकरण के पीछे पैसा खर्च करने का फैसला किया है। सरकार दो चरणों में शिवराजपुर तट को विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये (लगभग 13 मिलियन अमेरिकी डॉलर ) खर्च करेगी। [3]

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने जनवरी 2021 में पर्यटक-केंद्रित परियोजनाओं की शुरुआती तैयारी की और उन परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। [4]

जैसे कि मिलिंद सोमन जैसी कई सेलिब्रिटीज़ ने समुद्र तट का दौरा किया है और उसकी सुंदरता की सराहना की है। गुजरात सरकार भी समुद्र तट के पास एक कारवां पार्क के विकास को ध्यान में रखते हुए जुलाई 2022 में समुद्र तट का दौरा किया गई थी, जिसमें सीएम भूपेंद्रभाई पटेल ने सुविधाओं की समीक्षा की।

शिवराजपुर समुद्रतट पर गतिविधियाँ[संपादित करें]

समुद्र तट पर की जाने वाली गतिविधियों में स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, बोटिंग और द्वीप भ्रमण शामिल हैं। [5]

शिवराजपुर समुद्र तट के निकट कुछ प्रमुख आकर्षण हैं: द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, रुक्मिणी देवी मंदिर और सनसेट प्वाइंट द्वारका। [6]

  1. "भारत के 5 ब्लू फ्लैग समुद्र तट, बहुत खूबसूरत है इनका नजारा". NewsBytes. अभिगमन तिथि 2023-07-27.
  2. amanshukla (2023-03-26). "भारत का दूसरा सबसे लंबा बीच : यहां आधे बजट में मिलेगा गोवा जैसा मजा, जाने से पहले जान लीजिए ये बात". Lalluram. अभिगमन तिथि 2023-07-27.
  3. "Guj govt to spend Rs 100 cr to develop Shivrajpur beach". www.outlookindia.com/. अभिगमन तिथि 2021-02-19.
  4. "Gujarat: Shivrajpur beach beautification project to be flagged off today". The Times of India (अंग्रेज़ी में). January 20, 2021. अभिगमन तिथि 2021-02-19.
  5. "Exciting Activities at Shivrajpur Beach | Experience Adventure and Fun" (अंग्रेज़ी में). 2023-06-06. अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  6. Dave, Harita (2021-02-16). "Shivrajpur Beach: Directions, Timings, Activities and everything you need to know". Ashaval.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-19.