सामग्री पर जाएँ

शिज़ूओका प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शिज़ूओका प्रांत
静岡県
प्रान्त
जापानी transcription(s)
  जापानी नाम静岡県
  रोमाजीShizuoka-ken
शिज़ूओका प्रांत  का ध्वज
ध्वज
शिज़ूओका प्रांत
Symbol
Location of शिज़ूओका प्रांत  की स्थिति
निर्देशांक: 34°55′N 138°19′E / 34.917°N 138.317°E / 34.917; 138.317निर्देशांक: 34°55′N 138°19′E / 34.917°N 138.317°E / 34.917; 138.317
देशजापान
क्षेत्रचूबू (तोकाई)
द्वीपहोन्शू
राजधानीशिज़ूओका
शासन
  राज्यपालहीता कवकात्सू
क्षेत्रफल
  कुल7779.63 किमी2 (3,003.73 वर्गमील)
क्षेत्र पद13वाँ
जनसंख्या (1 जुलाई, 2010)
  कुल37,74,471
  पद10वाँ
  घनत्व485.17 किमी2 (1,256.6 वर्गमील)
ISO 3166 कोडजेपी-22
जिला5
नगर पलिका35
पुष्पअज़ेलिया (रोडोडेंड्रन)
पेड़मीठा ओस्मन्थुस
पक्षीजापानी स्वर्ग फ्लाईकचर
वेबसाइटwww.pref.shizuoka.jp/a_foreign/english अंग्रेजी में

शिज़ूओका प्रांत (静岡 県 शिज़ुका-केन) जापान का एक प्रान्त हैं, जो होन्शू द्वीप के चूबु क्षेत्र में स्थित हैं।[1] इसकी राजधानी शिज़ूओका शहर हैं, जबकि हमामात्सू आबादी के अनुसार सबसे बड़ा शहर हैं।[2]

शिज़ुओका प्रान्त का गठन पूर्व टोटोमी, सुरगा और इज़ू प्रांतों को मिला कर हुआ था।[3] यह क्षेत्र पहले तोकुगावा शोगुनराज का घर था। तोकुगावा इयासू इस क्षेत्र को तब तक अधिकार में रखे हुए थे, जब तक की वह कांतो क्षेत्र में होजो कबीले की भूमि पर कब्जा नहीं कर लिया और इसे टोयोटीमी हिडीयोशी कि देख-रेख में छोड़ दिया। शोगुन बनने के बाद, टोकागावा ने अपने परिवार के लिए जमीन वापस ले ली और वर्तमान शिज़ुओका शहर के आसपास के क्षेत्र को शोगुनेट के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण के तहत रखा। 1868 में शिज़ुओका हन के निर्माण के साथ, यह एक बार फिर से टोकुगावा परिवार का निवास स्थल बन गया।

शिज़ुओका प्रान्त, सुरुगा खाड़ी में प्रशांत महासागर के तट पर एक दीर्घीभूत क्षेत्र हैं। पश्चिम में, प्रांत जापान एल्प्स के अंदर तक फैला हुआ हैं। पूर्व में, यह फ़ूजी पर्वत द्वारा उत्तर में घिरा हुआ एक संकरा वाला तट बन जाता है, जब तक कि यह इज़ू प्रायद्वीप के पास नहीं पहुँचता हैं, जोकि दक्षिण में प्रशांत तट में एक लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र हैं। 1 अप्रैल 2012 को, प्रान्त के कुल भूमि क्षेत्र का 11% प्राकृतिक उद्यान के रूप में नामित किया गया हैं, जिनमें फ़ुजी-हाकोन-इज़ू और मिनमी एल्प्स राष्ट्रीय उद्यान; टेनरी-ओकुमवा कसी-राष्ट्रीय उद्यान; और चार प्रांतीय प्राकृतिक पार्क सम्मलित हैं।[4]

शिज़ूओका (राजधानी), अतामी, फ़ुजी, फ़ुजीनोमिया, फुकुरोई, गोटेम्बा, और हमामात्सु (प्रांत अधिकतम जनसंख्या) आदि मिलाकर इस प्रांत में कुल तेईस शहर हैं।

तोकाई भूकंप

[संपादित करें]

इतिहास के दौरान, तोकाई भूकंप नामक एक विनाशकारी भूकंप, हर 100 से 150 वर्षों में इस क्षेत्र में आता हैं। मंगलवार, 15 मार्च, 2011 को शिज़ुओका प्रांत पर 6.2 तीव्रता का भूकंप शिज़ूओका शहर के लगभग 42 किमी (26 मील) के क्षेत्र पर आया था।

चित्र दीर्घा

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Nussbaum, Louis-Frédéric. (2005). "Shizuoka-ken" in Japan Encyclopedia, p. 876, p. 876, गूगल बुक्स पर; "Chūbu" in p. 126, p. 126, गूगल बुक्स पर
  2. Nussbaum, "Shizuoka" at p. 876, p. 876, गूगल बुक्स पर.
  3. Nussbaum, "Provinces and prefectures" at p. 780, p. 780, गूगल बुक्स पर.
  4. "General overview of area figures for Natural Parks by prefecture" (PDF). Ministry of the Environment. 1 April 2012. 21 अप्रैल 2012 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 10 August 2014.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]