सामग्री पर जाएँ

वेलीकी नोव्गोरोड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

वेलीकी नोव्गोरोड (रूसी: Великий Новгород) रूस के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। यह नोव्गोरोड ओब्लास्ट की राजधानी है। वर्तमान में यहाँ लगभग 2,20,000 लोग निवास करते हैं।[1]

नोवगोरोड ओब्लास्ट रूस के नक्शे में

शहर का इतिहास

[संपादित करें]

वेलीकी नोव्गोरोड रूस के सबसे प्राचीन नगरों में से है। उसका पहला उल्लेख सन् 859 में मिलता है। 9वीं से11वीं शताब्दी के दौरान में यह रूस का प्रमुख नगरों में से एक था और कीव के साथ मिलकर रूसी सभ्यता के विकास का केन्द्र बना।

मध्यकाल में नोव्गोरोड रूस में व्यापार का प्रमुख केन्द्र बन गया। यहाँ से यूरोपीय व्यापारियों को मोम, समूर (एक प्रकार का फर) और शहद जैसी वस्तुएँ निर्यात की जाती थीं। [2]

12वीं शताब्दी में प्राचीन रूसी राज्य का विघटन हुआ, तब नोव्गोरोड एक स्वतंत्र गणराज्य के रुप में उभरा। नोव्गोरोड गणराज्य मंगोल आक्रमणों से लगभग अप्रभावित रहा, जिसके कारण यहाँ की प्राचीन रूसी वास्तुकला की अनेक रचनाएँ आज भी सुरक्षित हैं।

1478 साल में नोव्गोरोड को मॉस्को के राजत्व रूसी राज्य ने अपने नियंत्रण में ले लिया।

18वीं शताब्दी में जब सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना हुई, तो नोव्गोरोड के व्यापार और आर्थिक महत्व में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी।

वास्तुकला

[संपादित करें]
संत सोफिया कैथेड्रल (11 शताब्दी)
शहर का दीवार
संत जॉर्ज कैथेड्रल (12 शताब्दी)
  1. https://worldpopulationreview.com/cities/russia/veliky-novgorod
  2. https://www.britannica.com/place/Veliky-Novgorod