"दुशान्बे": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
{{लहजा}} जोड़े tag to article (TW)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{लहजा|date=अगस्त 2013}}
[[चित्र:Dushanbe1.JPG|thumb|300px|दुशान्बे]]
[[चित्र:Dushanbe1.JPG|thumb|300px|दुशान्बे]]
[[चित्र:Donishgohi davlatii tibbii Tojikiston ba nomi A Sino.JPG|thumb|300px|दुशान्बे चिकित्सा-विज्ञान विश्वविद्यालय (दोनिशगोही दवलती तिब्बी तोजिकिस्तोन)]]
[[चित्र:Donishgohi davlatii tibbii Tojikiston ba nomi A Sino.JPG|thumb|300px|दुशान्बे चिकित्सा-विज्ञान विश्वविद्यालय (दोनिशगोही दवलती तिब्बी तोजिकिस्तोन)]]

20:11, 18 अगस्त 2013 का अवतरण

दुशान्बे
दुशान्बे चिकित्सा-विज्ञान विश्वविद्यालय (दोनिशगोही दवलती तिब्बी तोजिकिस्तोन)

दुशान्बे (ताजिकी: Душанбе, دوشنبه‎, Dushanbe), जिसे १९२९ तक द्युशान्बे (Dyushanbe) और फिर १९६१ तक स्तालिनाबाद (Сталинабад, Stalinabad) कहा जाता था, मध्य एशिया के देश ताजिकिस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसकी आबादी सन् २००८ में ६,७९,४०० अनुमानित की गई थी।

नाम की उत्पत्ति

ताजिकी भाषा और फ़ारसी दोनों में 'दुशान्बे' का मतलब 'सोमवार' होता है। यह एक गाँव हुआ करता था जहाँ हर सोमवार को एक बाज़ार लगा करता था, जो समय के साथ-साथ विस्तृत होकर एक बड़ा नगर बन गया।[1]

लोग

दुशान्बे के नागरिक सन् २००६ में ८३.४% ताजिक, ९.१% उज़बेक, ५.१% रूसी और २.४ अन्य समुदायों के थे। १९२६ से लेकर २०१० तक यहाँ की आबादी बहुत तेज़ी से बढ़ी है जिसका अनुमान इस तालिका से लगाया जा सकता है।[उद्धरण चाहिए]

दुशान्बे की जनसँख्या में बढ़ौतरी
१९२६ १९३६ १९५९ १९७० १९७९ १९८९ २००० २०१०
६,००० ८३,००० २,२४,२४२ ३,७३,८८५ ४,९३,५२८ ६,०४,००० ५,६२,००० ७,२४,०००

दुशान्बे के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Land beyond the river: the untold story of Central Asia, Monica Whitlock, Macmillan, 2003, ISBN 978-0-312-27727-7, ... 'Dushanbe' means 'Monday', and probably comes from a weekly market held at this modest, natural trading point between the Afghan border and Bukhara. Weavers, tanners and iron-workers lived there ...