"होरस": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
→‎होरस और सेत: add information (one referenced, other unreferenced)
पंक्ति 22: पंक्ति 22:


== होरस और सेत ==
== होरस और सेत ==
[[सेत]] होरस की माँ [[ईसिस]] का भाई था जिसने होरस के पिता [[ओसिरिस]] की धोखे से हत्या की थी। ओसाइरिस धरती का राजा था और मृत्यु के बाद पातल का राजा एवं देवता बन गया। ओसाइरिस की मृत्यु के पश्चात होरस और सेट दोनों ने ओसाइरिस की गद्दी पर हक जमाया। निर्णय के लिये मामला देवताओं के पैनल के पास गया। कई वर्षों (70 या 80 वर्षों) तक कोई निर्णय नहीं हुआ और अंत में ओसाइरिस को पत्र लिखा गया। ओसाइरिस ने देवताओं को राजगद्दी अपने बेटे होरस को देने का आदेश दिया। सेट को शर्मिंदगी से बचाने के लिये [[रा]] ने सेट को आकाश में अपने साथ स्थान दिया।{{Sfn|Remler|2010|p=44-45}}
[[सेत]] होरस की माँ [[ईसिस]] का भाई था जिसने होरस के पिता [[ओसिरिस]] की धोखे से हत्या की थी। ओसाइरिस धरती का राजा था और मृत्यु के बाद पातल का राजा एवं देवता बन गया। ओसाइरिस की मृत्यु के पश्चात होरस और सेट दोनों ने ओसाइरिस की गद्दी पर हक जमाया। निर्णय के लिये मामला देवताओं के पैनल के पास गया। कई वर्षों (70 या 80 वर्षों) तक कोई निर्णय नहीं हुआ और अंत में ओसाइरिस को पत्र लिखा गया। ओसाइरिस ने देवताओं को राजगद्दी अपने बेटे होरस को देने का आदेश दिया। सेट को शर्मिंदगी से बचाने के लिये [[रा]] ने सेट को आकाश में अपने साथ स्थान दिया।{{Sfn|Remler|2010|p=44-45}} यह कथा अंधेरे पर रौशनी की विजय (अर्थात अच्छाई पर बुराई की विजय) का प्रतीक है।<ref>{{Cite book|title=Architecture, Mysticism and Myth: Sacred Geometry|author=William Richard Lethaby|publisher=Forgotten Books|year=|place=|url=http://books.google.co.in/books?id=g4FWS09QD7sC|accessdate=28 मार्च 2012|ISBN=9781605064260}}</ref> साथ ही ऐतिहासिक रूप से ये उत्तरी और पश्चिमी मिस्र के राज्यों के एक राज्य में गठन को दर्शाती है चूँकि होरस उत्तरी मिस्र का प्रतीक था और सेत दक्षिणी मिस्र का।


== संदर्भ ==
== संदर्भ ==

05:31, 28 मार्च 2012 का अवतरण

होरस
होरस, लूव संग्रहालय, पेरिस

होरस प्राचीन मिस्र में आकाश का देवता था और इसे सूर्य भी माना जाता था। सूर्य देव के तौर पर होरस को बाज़ के सर के साथ दिखाया जाता है। मिस्र में होरस की पूजा 2925 ईसा पूर्व से पहले शुरू हुई थी। होरस की पूजा की शुरुवात प्राचीन मिस्र के राजघरानों की स्थापना से पहले शुरू हुई थी।[1] होरस की पूजा मिस्र में सन् 400 तक होती रही।[2]

नाम की व्युत्पत्ति

होरस नाम कम-से-कम 3100 ईसा पूर्व से है। 19वें राजघराने द्वारा राजघरानों की शुरुवात से पहले के मिस्र के शासकों को "होरस के उपासक" (अंग्रेज़ी followers of Horus) कहा गया है; अतः होरस नाम 3100 ईसा पूर्व से भी पुराना हो सकता है।[3]

आँख

होरस की आँखें सूर्य और चन्द्रमा का प्रतीक हैं। होरस की बाईं आँख चन्द्रमा का प्रतीक है और सेट से युद्ध में ये आँख क्षतिग्रत हो गई थी। ये विवरण चन्द्रमा के सूर्य से धीमे होने का कारण माना जाता है।[4]

होरस और सेत

सेत होरस की माँ ईसिस का भाई था जिसने होरस के पिता ओसिरिस की धोखे से हत्या की थी। ओसाइरिस धरती का राजा था और मृत्यु के बाद पातल का राजा एवं देवता बन गया। ओसाइरिस की मृत्यु के पश्चात होरस और सेट दोनों ने ओसाइरिस की गद्दी पर हक जमाया। निर्णय के लिये मामला देवताओं के पैनल के पास गया। कई वर्षों (70 या 80 वर्षों) तक कोई निर्णय नहीं हुआ और अंत में ओसाइरिस को पत्र लिखा गया। ओसाइरिस ने देवताओं को राजगद्दी अपने बेटे होरस को देने का आदेश दिया। सेट को शर्मिंदगी से बचाने के लिये रा ने सेट को आकाश में अपने साथ स्थान दिया।[5] यह कथा अंधेरे पर रौशनी की विजय (अर्थात अच्छाई पर बुराई की विजय) का प्रतीक है।[6] साथ ही ऐतिहासिक रूप से ये उत्तरी और पश्चिमी मिस्र के राज्यों के एक राज्य में गठन को दर्शाती है चूँकि होरस उत्तरी मिस्र का प्रतीक था और सेत दक्षिणी मिस्र का।

संदर्भ

  1. लिटलटन 2005, पृ॰ 701.
  2. Remler 2010, पृ॰ 87.
  3. लिटलटन 2005, पृ॰ 703.
  4. लिटलटन 2005, पृ॰ 707.
  5. Remler 2010, पृ॰ 44-45.
  6. William Richard Lethaby. Architecture, Mysticism and Myth: Sacred Geometry. Forgotten Books. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781605064260. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2012.

ग्रंथानुक्रम

बाहरी कड़ियाँ