विन्सन मैसिफ़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(विन्सन पर्वत से अनुप्रेषित)
विन्सन मैसिफ़
Vinson Massif
विन्सन पठार पर पश्चिमोत्तर से विन्सन पर्वत का दृश्य
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई4,892 मी॰ (16,050 फीट) [1]
उदग्रता4,892 मी॰ (16,050 फीट) [2]
स्थलाकृतिक उदग्रता के आधार पर ८वाँ
एकाकी अवस्थिति4,911 कि॰मी॰ (16,112,000 फीट) Edit this on Wikidata
सूचीयनसप्तचोटी
चरम उदग्र शिखर
निर्देशांक78°31′31.74″S 85°37′1.73″W / 78.5254833°S 85.6171472°W / -78.5254833; -85.6171472निर्देशांक: 78°31′31.74″S 85°37′1.73″W / 78.5254833°S 85.6171472°W / -78.5254833; -85.6171472
भूगोल
स्थानअंटार्कटिका
मातृ श्रेणीसेंटिनल पर्वतमाला
आरोहण
प्रथम आरोहणसन् 1966 में निकोलास क्लिंच व साथियों द्वारा
सरलतम मार्गहिम/बर्फ़ की चढ़ाई

विन्सन मैसिफ़ (Vinson Massif) अंटार्कटिका के एल्स्वर्थ पहाड़ियों की सेंटिनल पर्वतमाला नामक शाखा में स्थित एक बड़ा पर्वतीय मैसिफ़ है जो २१ किमी (१३ मील) लम्बा और १३ किमी (८.१ मील) चौड़ा है। यह रोन हिमचट्टान के ऊपर तैनात खड़ा है और अंटार्कटिक प्रायद्वीप के मुख्यभूमि से जुड़ने के स्थान के पास है। विन्सन मैसिफ़ दक्षिण ध्रुव से क़रीब १,२०० किमी (७५० मील) दूर स्थित है। ध्यान दें कि विन्सन मैसिफ़ और विन्सन पर्वत (Mount Vinson, माउंट विन्सन) दो अलग भौगोलिक इकाईयाँ मानी जाती हैं। विन्सन पर्वत ४,८९२ मीटर (१६,०५० फ़ुट) ऊँचा है और विन्सन मैसिफ़ के शिखर-पठार के उत्तरी भाग में स्थित है। विन्सन पर्वत अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु है और पर्वतारोहण में सप्तचोटी (Seven Summits) नामक सूची का सदस्य है।[3] यह सेंटिनल पर्वतमाला के दक्षिणी भाग में हॉलिस्टर पर्वत (Hollister Peak) से २ किमी उत्तर में है।[4]

विन्सन मैसिफ़ सर्वप्रथम मानवों द्वारा जनवरी १९५८ में अमेरिकी नौसैनिक वायुयान की एक उड़ान में देखा गया था। इसे १९६६ में पहली बार चढ़ा गया। सन् २००१ में इसे पहली बार पूर्वी मार्ग से चढ़ा गया। फ़रवरी २०१० तक १,४०० पर्वतारोही इस पर चढ़ाई प्रयास कर चुके थे।[5][6]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Vinson Massif" Archived 2016-09-08 at the वेबैक मशीन Peakbagger.com. Retrieved 2011-10-26.
  2. "Antarctica – Ultra Prominences" Archived 2016-03-04 at the वेबैक मशीन peaklist.org. Retrieved 2011-10-26.
  3. "Mount Vinson, the summit of Antarctica". 7 Summits. 2008. मूल से 1 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-09-20.
  4. Stewart, J. (2011) Antarctic An Encyclopedia McFarland & Company Inc, New York. 1776 pp. ISBN 9780786435906.
  5. ExplorersWeb Inc. "Vinson Massif & The Sentinel Range: New map – new names". The Poles. मूल से 19 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-09-20.
  6. Gildea, Damien; Splettstoesser, John (2007-08-27). "Craddock Massif and Vinson Massif remeasured". 10th International Symposium on Antarctic Earth Sciences (ISAES), 2007. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-09-20.