विट्ठल माल्या

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विट्ठल माल्या
जन्म 08 फ़रवरी 1924
ढाका, ब्रिटिश भारत
मौत अक्टूबर 13, 1983(1983-10-13) (उम्र 59)
ताज महल होटल, मुंबई
मौत की वजह हृदयघात
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा व्यापारी
कार्यकाल 1947-1983
बोर्ड सदस्यता यूबी समूह
बच्चे विजय माल्या

विट्ठल माल्या (1924 - 1983) भारतीय उद्योगपति थे। यह यूबी समूह के पूर्व अध्यक्ष भी थे।[1]

जीवन[संपादित करें]

यह तीन बच्चों में से सबसे छोटे थे। इनका जन्म ढाका में ब्रिटिश राज के दौरान 8 फरवरी 1924 को हुआ था।[2] इनके परिवार में इनकी माँ देवी माल्या और पिता बंटवाल गणपती माल्या थे।[3]

सफर[संपादित करें]

वर्ष 1946-47 में यह यूबी समूह के हिस्सेदारी खरीदने लगे थे। वर्ष 1947 में माल्या ने पहली बार यूबी समूह के निर्देशक हेतु चुनाव लड़ा था। इसके बाद यह इस समूह के पहले भारतीय निर्देशक बने। इसके बाद कुछ ही वर्षों में इस कंपनी के अध्यक्ष के स्थान पर यह अध्यक्ष बन गए। इसके बाद वर्ष 1951 में यह मेकडोवेल नामक कंपनी का अधिकरण किया।

यह वर्ष 1952 में बैंगलोर आ गए। यहाँ उन्होंने लगातार छोटे छोटे शराब खाने खरीदने शुरू कर दिया। वर्ष 1959 में इन्होंने पहला शराब खाना स्थापित किया। इसके बाद यह वर्ष 1969 में आंध्र प्रदेश, वर्ष 1971 में गोवा, वर्ष 1973 में बिहार में शराब खाना खोला था। 1960 के बाद यह कलकत्ता में आ गए और यहाँ पेय पदार्थ के बाजार में और आधिपत्य जमाने के लिए कई और कंपनी को भी खरीद लिया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Vittal Mallya: The industrialist with the Midas touch". indiatoday.intoday.in. मूल से 24 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-03-17.
  2. "Group Information - Media - UB Group". theubgroup.com. मूल से 6 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-03-17.
  3. "Vijay Mallya: Mr High Spirits". www.rediff.com. मूल से 14 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-03-17.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]