विजय कुमार (लेखक)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

परिचय : डॉ विजय कुमार

लेखन विधा - कवि,आलोचक,निबन्धकार,अनुवादक जन्म: 11 नवम्बर 1948 (मुम्बई) शिक्षा : एम॰ए॰पीएचडी (मुंबई विश्वविद्यालय)

प्रकाशित कृतियाँ -

कविता संग्रह - 1.अदृश्य हो जायेंगी सूखी पत्तियां"(1981) 2.चाहे जिस शक्ल से (1995) 3. रात पाली (2006) 4. मेरी प्रिय कविताएं ( 2014)

आलोचना पुस्तकें - 

1. साठोत्तरी हिन्दी कविता की परिवर्तित दिशायें (1986) 2. कविता की संगत (1996) 3. कवि-आलोचक मलयज के कृतित्व पर साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित मोनोग्राफ़ (2006) 4. कविता के पते-ठिकाने (2014)

वैचारिक निबन्ध - 1. अंधेरे समय में विचार (2006) बीसवीं सदी के युद्धोत्तर यूरोपीय विचारकों पर पुस्तक 2. खिड़की के पास कवि ( 2012 ) (विश्व के 18 प्रमुख कवियोँ पर समीक्षात्मक निबन्ध

विशेष - कवितायें, समीक्षायें, लेख ,अनुवाद हिन्दी की सभी महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। कई कविताओं, लेखों आदि का अंग्रेज़ी, मराठी,बांग्ला,कन्नड़,मलयालम,पंजाबी,गुजराती उर्दू आदि भाषाओं में अनुवाद।

संयोजन- सम्पादन- 'उदभावना‘ पत्रिका के बहुचर्चित कविता विशेषांक 'सदी के अंत में कविता‘(1998) का अतिथि सम्पादन।

हिन्दी पत्रिका ‘पहल‘ के लिए पाकिस्तानी शायर अफ़ज़ाल अहमद , समकालीन अफ़्रीकी साहित्य , जर्मन चिंतक वाल्टर बेन्जामिन तथा फिलीस्तीनी विचारक एडवर्ड सईद पर विशेष अंकों का संयोजन-सम्पादन।

सम्मान-पुरस्कार - कविता के लिए 'शमशेर सम्मान, (1996) कविता की संगत ‘पुस्तक पर देवीशंकर अवस्थी सम्मान (1997) समग्र लेखन पर प्रियदर्शिनी अकादमी सम्मान (2008) महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी का सम्मान (2012)

व्यवसाय- प्रारम्भ में नवभारत टाइम्स मुंबई में उप संपादक। बाद में बैंक में हिन्दी अधिकारी।

सम्प्रति - आईडीबीआई बैंक मुम्बई प्रधान कार्यालय में राजभाषा विभाग के महाप्रबंधक पद से सन् 2005 में स्वैच्छिक अवकाश। इन दिनों स्वतन्त्र लेखन।

स्थायी पता : ए-302, महावीर रचना, सेक्टर 15, सीबीडी बेलापुर, नई मुम्बई-400614 मोबाईल : +91-98203 70825 ई मेल : vijay1948ster@gmail.com