विकि मार्कअप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(विकिमार्कअप से अनुप्रेषित)
विकिपीडिया में प्रयुक्त होने वाला विकिपाठ

विकिपाठ भाषा या विकि मार्कअप एक हल्की-फुल्की मार्कअप भाषा है जिसका उपयोग विकि वेबसाइटों जैसे विकिपीडिया में पन्ने लिखने के लिये किया जाता है। यह एचटीएमएल का एक सरलीकृत विकल्प/इण्टरमीडियेट है। इसका अल्टीमेट उद्देश्य विकि सॉफ्टवेयर के द्वारा एचटीएमएल में बदला जाना है जो कि उसके बाद वेब ब्राउजर को भेजा जाता है।

कोई सर्वमान्य मानक विकिपाठ भाषा नहीं है। इसका व्याकरण, संरचना, जस्टिफिकेशन, कीवर्ड आदि किसी विशिष्ट वेबसाइट पर प्रयोग किये जा रहे विकि सॉफ्टवेयर पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिये, सभी विकिपाठ भाषाओं में उसी साइट के अन्य पन्नों को हाइपरलिंक करने का एक सरल तरीका होता है परन्तु इन कड़ियों के लिये कई विभिन्न सिण्टैक्स कन्वेंशन हैं। कई विकि, खासकर आरम्भिक वाले, उन शब्दों के लिये जो कि स्वयं लिंक किये जाने हों कैमलकेस का प्रयोग करते थे। मीडियाविकि में यह कन्वेंशन [[…]] नोटेशन से बदल दी गयी जिन्हें विकिपीडिया में मुक्त कड़ियाँ (free links) कहा जाता है।[1]

विभिन्न विकि प्रोग्राम, विकिपाठ में ऍचटीऍमऍल ऍलीमेण्ट के विभिन्न सैटों के उपयोग का समर्थन कर सकते हैं। कुछ मामलों में अनुमति प्राप्त एचटीएमएल ऍलीमेण्ट एकल विकि साइटों द्वारा कॉन्फिगर किये जा सकते हैं। मीडियाविकि में कई आम एचटीएमएल टैग्स का समर्थन शामिल है।

मानकीकरण[संपादित करें]

Creole "विभिन्न विकियों पर प्रयुक्त होने वाली आम विकि मार्कअप भाषा" हेतु एक प्रयास है।[2] कई विकि इंजनों ने Creole को क्रियान्वित किया है।[3] Version 1.0 of the specification was released in July 2007.[4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Wikipedia:Free links". Wikipedia, the Free Encyclopedia. अभिगमन तिथि 2008-08-08.
  2. "WikiCreole: Home". Wikicreole.org. मूल से 4 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-26.
  3. "WikiCreole: Engines". Wikicreole.org. मूल से 4 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-26.
  4. "WikiCreole: Creole 1.0". Wikicreole.org. मूल से 4 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-26.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]