विकिपीडिया:विकिपरियोजना भौतिकी/परिचय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह विकिपरियोजना हिंदी विकिपीडिया में भौतिकी से जुड़े लेखों को बनाने और सुधारने के लिए है। इस परियोजाना के माध्यम से भौतिकी से जुड़े जितने भी विषय हैं उनहे हिंदी विकिपीडिया में लाया जायेगा और उन्हें सही तरीके से श्रेणीबद्ध किया जायेगा। इस परियोजाना के माध्यम से भौतिक शास्त्र आम आदमी तक आसानी से पहुँच पायेगा।

इस परियोजाना को सफ़ल बनाने के लिए काफी लोगो की मदद की ज़रुरत है। इस विकिपरियोजना का हिस्सा बननें के लिए सब का स्वागत है - भौतिक शास्त्र में रूचि रखने वालो से ले कर पेशेवरों और शिक्षाविदों तक। हमारे देश में अंग्रेजी भाषा में शिक्षा प्रचलित है इसी कारण बहुत से विद्यार्थी और शिक्षाविद जो भौतिकी जानते है, इस शास्त्र से जुड़े हिंदी शब्दों को नहीं जानते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक पारिभाषिक (अंग्रेजी-हिंदी) शब्दावली का निर्माण किया गया है जिसमे भौतिकी और मूल विज्ञानं से जुड़े शब्दों को जोड़ा जायेगा। इस शब्दावली की मदद से आप अच्छी गुणवत्ता वाले लेख बना सकेंगे।

अगर आप इस परियोजाना से जुड़ना चाहते है तो कृपया अपना नाम सदस्य सूची में जोड़ दे। इस परियोजाना से जुड़े कुछ भी सवाल हो या कोई भी सुझाव हो तो कृपया वार्तालाप पृष्ठ पर जाएँ। कृपया अपना योगदान दे।