विकिपीडिया:गद्यआकार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Prosesize
DescriptionAdd a toolbox link to show the size of and number of words in a page
Author(s)
Updatedमई 22, 2023; 11 महीने पूर्व
Skin support
  • Vector
  • Monobook
  • Modern
  • Timeless
  • MinervaNeue
Source
GitHub repositoryprosesize

गद्यआकार (Prosesize) एक जावास्क्रिप्ट आधारित उपकरण (गैजेट) है जो उपकरणसंदूक (टूलबॉक्स) में एक कड़ी जोड़ता है जिसे क्लिक करके किसी पृष्ठ का आकार एवं उस पृष्ठ पर शब्दों की संख्या जैसी कुछ जानकारियाँ देखी जा सकती हैं। यह उपकरण अंग्रेजी विकिपीडिया की सदस्यस्क्रिप्ट User:Dr_pda/prosesize.js का गैजेट के रूप से अभिग्रहण है और तदनुसार हिंदी विकिपीडिया के लिए अनूदित करके यहाँ भी गैजेट के रूप में स्थापित है।

स्थापित करना और हटाना[संपादित करें]

अधिकतर उपकरणों की तरह इसे भी प्रयोग करने के लिए आपको खाते में प्रवेश करना आवश्यक होता है।

इसे स्थापित करने के लिए अपनी वरीयताओं के "प्रदर्शन उपकरण" अनुभाग में Special:Preferences#mw-prefsection-gadgets (सीधी कड़ी से जाएँ) सबसे नीचे मौज़ूद इस उपकरण के सामने बॉक्स को चेक (सही चिह्नित) करें और वरीयताएँ सहेजें। हटाने के लिए इसके उलट बॉक्स को अन-चेक करें और वरीयताएँ सहेजें।

प्रयोग हेतु निर्देश[संपादित करें]

एक बार आप खाते में प्रवेश कर लें और आपने यह उपकरण सक्रिय कर रखा हो तो आपको विकिपीडिया पृष्ठ पर बाएँ के साइडबार में (अथवा यदि आप नया Vector2022 रूपरंग प्रयोग कर रहे हों तो दाएँ के पैनल में), "उपकरण" के नीचे "गद्य आकार" को क्लिक करना होगा। (अगर आप खाते में प्रवेश नहीं कर रखे हैं तो यह कड़ी नहीं दिखेगी) जिसके बाद पृष्ठ पृष्ठ बाएँ ओर सबसे ऊपर − लेख शीर्षक के ठीक नीचे − इस उपकरण द्वारा परिणामी आँकड़ें प्रदर्शित होंगे।

परिणाम नमूना[संपादित करें]

  • एचटीएमएल डाकुमेंट आकार: 270 kB
  • गद्य आकार (सारे एचटीएमएल कोड को शामिल करते हुए): 88 kB
  • संदर्भ (सारे एचटीएमएल कोड को शामिल करते हुए): 65 kB
  • विकि पाठ: 83 kB
  • गद्य आकार (पाठ मात्र): 56 kB (9412 शब्द) "पठनीय गद्य आकार"
  • संदर्भ (पाठ मात्र): 8241 B

अतिरिक्त जानकारी[संपादित करें]

  • Wikipedia:Prosesize पर अंग्रेजी में देखी जा सकती है।