सामग्री पर जाएँ

वासिष्ठिपुत्र पुलुमावि

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ब्रिटिश संग्रहालय की विशेषता asinstitute पंख पैसा

वासिष्ठिपुत्र श्री पुलुमावि एक सातवाहन सम्राट थे जो सातवाहन सम्राट गौतमीपुत्र शातकर्णी के पुत्र थे। गौतमीपुत्र शातकर्णी के बाद, वर्ष 132 इस्वीं में वह सातवाहन का राजा बना।

जीवनवृत्त

[संपादित करें]

अपने शासनकाल के दौरान, श्री पुलुमावी ने नर्मदा के उत्तर के भूभाग और उत्तरी कोंकण पर अधिकार कर लिया। पुलुमावी और उज्जैन के क्षत्रप रुद्रदामन के बीच दो बार युद्ध हुआ। इन दोनों युद्धों में, रूद्रामन ने वशिष्ठीपुत्र पलुमावी को पराजित किया, लेकिन रुद्रदामन ने अपनी पुत्री का विवाह पुलुमावी के छोटे भाई वाशिष्ठीपुत्र शातकर्णी द्वितीय ((शातकर्णी द्वितीय) से कर दिया, जिसके कारण दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वासिष्ठीपुत्र पुलुमावी ने अपने स्वयं के चित्र वाले चाँदी के सिक्के चलाए।

पुराणों में उनका नाम पुलोमावी या 'पुलोमावी शातकर्णी मिलता है और टॉलमी के विवरण में इन्हें सिरियो-पोलेमाइओस (Siri-Polemaios) के नाम से जाना गया है। सम्भवत: उन्होंने ही 'नवनगर' (या नांदेड़) की स्थापना की थी। उन्होंने 'महाराज' और दक्षिणापथपति की उपाधि धारण की, जिसका उल्लेख अमरावती के शिलोलेखों में मिलता है। आन्ध्र प्रदेश पर विजय प्राप्त करने के बाद उन्हें प्रथम आन्ध्र सम्राट कहा गया।