वार्ता:शेर

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शेर को शेर से कैसे बचाएँ?[संपादित करें]

शेर एक जंतु है और उर्दू कविता की शैली भी। मैने शेर की खोज की तो वनराज साहब हाज़िर हो गए। आखिर सिन्फे सुखन को शेर उर्दू के नाम से जगह मिली। परंतु कोइ भी इस नाम से तो शेर तक नहीं पहुँचेगा। आखिर मैने उसका नाम बदलकर शेर २ कर दिया है। क्या विकिपिडिया में कुछ विशेष स्थितियों में एक नाम के दो पन्ने नहीं हो सकते। यही दिक्कत चंद्रगुप्त नाटक, उसके चंद्रगुप्त पात्र, और गुप्तवंशी ऐतिहासिक राजा चंद्रगुप्त के पन्ने बनाने की कोशिश में भी आइ। इसी तरह उर्वशी दिनकर का काव्य भी है और कालीदास के नाटक की पात्र भी। गोदान के साथ भी यह समस्या है किवह एक फिल्म है और उपन्यास भी। परंतु इसे सुलझा लिया गया है। -अनिरुद्ध

देखे - विकिपीडिया:योगदान#मैं समान शीर्षक वाले लेख कैसे बना सकता हूँ? --मितुल ०२:२८, १७ सितंबर २००९ (UTC)
इसके लिए {{बहुविकल्पी शब्द}} का इस्तेमाल करना चाहिए। उदाहरण के लिए सआदत अली खान। अब शेर बहुविकल्पी पृष्ठ है जहाँ सिंह (पशु) और शेर (साहित्य) की कड़ियाँ हैं। «आलोक» (, ) ⌛ ०३:३६, १७ सितंबर २००९ (UTC)