वार्ता:शंकर मिश्र

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शंकर मिश्र नव्य-न्याय के विद्वान् थे। इनका जन्म भारत के बिहार राज्य के अन्तर्गत वर्तमान मधुबनी जिला में सरिसब पाही नामक ग्राम में हुआ था। इनके पिता का नाम म. म. भवनाथ मिश्र प्रसिद्ध अयाची था। मिथिला की पंजी में सोदरपुर सरिसब इनका मूल वंश कहा गया है। शंकर मिश्र की एक रचना रसार्णव उपलब्ध होती है, जिसमें उन्होंने मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर का उल्लेख किया है। अतः इनका काल 15वीं शती के उत्तरार्द्ध से 16वीं शती के पूर्वार्द्ध तक मानी जाती है। इसी संस्कृत काव्य में उन्होंने राजा पुरुषोत्तमदेव के दरबार का वर्णन भी किया है।