सामग्री पर जाएँ

वाइब्रियोनेसी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

वाइब्रियोनेसी
वाइब्रियो कोलेराए (Vibrio cholerae)
वैज्ञानिक वर्गीकरण
अधिजगत: बैकटीरिया (Bacteria)
संघ: प्रोटियोबैक्टीरिया (Proteobacteria)
वर्ग: गामाप्रोटियोबैक्टीरिया (Gammaproteobacteria)
गण: वाइब्रियोनेलीस (Vibrionales)
कुल: वाइब्रियोनेसी (Vibrionaceae)
वेरोन, 1965
वंश

वाइब्रियोनेसी (Vibrionaceae) ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया का एक जीववैज्ञानिक कुल है, जो प्रोटियोबैक्टीरिया संघ के गामाप्रोटियोबैक्टीरिया वर्ग के वाइब्रियोनेलीस (Vibrionales) गण का एकमात्र सदस्य है। यह मीठे और खारे जल में रहते हैं और इस कुल की बहुत सी सदस्य जातियाँ रोगजनक हैं, जिनमें हैज़ा उत्पन्न करने वाली वाइब्रियो कोलेराए (Vibrio cholerae) शामिल हैं। अधिकांश जीवदीप्तिमान बैक्टीरिया इसी कुल के सदस्य हैं और अक्सर गहरे जल में रहने वाले प्राणियों के सहजीवी होते हैं।[1][2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Madigan, Michael; Martinko, John (editors) (2005). Brock Biology of Microorganisms (11th ed.). Prentice Hall. ISBN 0-13-144329-1. {{cite book}}: |author= has generic name (help)CS1 maint: multiple names: authors list (link)
  2. Thompson, Fabiano; Austin, Brian; Jean Swings (editors) (2006). The Biology of Vibrios (1st ed.). American Society for Microbiology. ISBN 978-1-55581-365-9.